अक्षरा, आम्रपाली और निरहुआ के साथ फ़िल्म बनायेंगे अभिषेक किंग कुमार

30-March-2023

मुंबई, 30 मार्च 2023। भारतीय मूल के लंदन निवासी (NRI) अभिषेक किंग कुमार भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे तथा अक्षरा सिंह को लेकर फिल्म बनाने वाले हैं।


अभिषेक किंग कुमार दिनेशलाल यादव और आम्रपाली दुबे के साथ निरहुआ हिंदुस्तानी 4, प्रवेशलाल यादव एवं नीलम गिरी के साथ घूंघट में घोटाला 3 लेकर आ रहे हैं, जबकि उन्होने अक्षरा सिंह को 5 फिल्मों के लिए साइन किया है।


इन सारी फिल्मों की शूटिंग अप्रैल 2023 में शुरू होने वाली। फिल्म की शूटिंग लंदन में होगी। इन सभी फिल्मों के प्री प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा है।


ग्रो कर रही इंडस्ट्री भोजपुरी इंडस्ट्री

अभिषेक किंग कुमार ने कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री इन दिनों तेजी से ग्रो कर रही इंडस्ट्री है। और इसके दर्शक वर्ग की संख्या भी बढ़ी है। इसलिए हम भोजपुरी में आने वाले दिनों में एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट्स लेकर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमारी अधिकांश फिल्मों की शूटिंग लंदन में ही होगी।


हमने इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली है। हमारी सभी फिल्में अलग- अलग जॉनर की हैं, जिसकी कहानी एक से बढ़कर एक है। फिल्म की शूटिंग हम अप्रैल महीने से करने वाले हैं, तो सभी इसको लेकर सजग हैं।


कला का दायरा नहीं होता

अभिषेक किंग ने कहा कि दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह इस इंडस्ट्री के सबसे मंजे हुए स्टार हैं। और वे हमारी फिल्म की कहानी में फिट भी आने वाले हैं। मुझे उम्मीद है कि हमारी फिल्म लोगों को खूब पसंद आए।


उन्होंने कहा कि कला का दायरा नहीं होता है, इसलिए आज भोजपुरी सिनेमा सिर्फ यूपी, बिहार ही नहीं दुनिया भर में अपने नाम को बुलंद कर रही है। तभी आज हम भी सार्थक और मनोरंजक फिल्म को लेकर तैयार हुए हैं ।


खासकर महिला दर्शकों के लिए हमारी फिल्म में बहुत कुछ होने वाला है। बस थोड़ा इंतजार कीजिए और अपने सुपर स्टार कलाकारों को हमारी फिल्म में देखिये।


Related News
thumb

फिल्म सिकंदर में अभिनय करेंगी रश्मिका मंदाना

बॉलीवुड अभिनेत्री रश्मिका मंदाना आने वाली फिल्म सिकंदर में काम करती नजर आ सकती है। सलमान खान ने इस साल ईद के अवसर पर अपनी नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म सिक...


thumb

नौटंकी के हास्य अभिनेता रम्पत हरामी का निधन

नौटंकी में अपने द्विअर्थी संवादों और अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले हास्य अभिनेता रम्पत सिंह भदौरिया उर्फ रम्पत हरामी का सोमवार, 6 मई 2...


thumb

काजल त्रिपाठी का लोकगीत आग लागे तोहरा कमाई में रिलीज

खुशबू काजल केटी और अभिनेत्री काजल त्रिपाठी के लोकगीत आग लागे तोहरा कमाई में ने म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया है। यह भोजपुरी लोकगीत वर्ल्डवाइड...


thumb

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार

एक्टर साहिल खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। उन्हें महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में मुंबई एसआईटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खान द लायन बुक ऐप नाम...


thumb

अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव में पहुंचे अभिनेता रूबल जैन

सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित किये जा रहे 7-दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव (आई.सी.एफ.एफ.-2024) के...


thumb

12 हजार से अधिक छात्रों ने शिक्षात्मक बाल फिल्मों से ली प्रेरणा

12 हजार से अधिक छात्रों ने शिक्षात्मक बाल फिल्मों से ली प्रेरणा