अयोध्या में भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के 25 लाख के गहने चोरी

24-November-2022

अयोध्या। अयोध्या के सिविल लाइंस स्थित एक होटल में भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे के कमरे से सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। आम्रपाली के कमरे से चोरों ने लाखों के जेवरात और दो मोबाइल फोन उड़ा लिए। शहर कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। 


आम्रपाली दुबे विवाह 3 की शूटिंग के सिलसिले में अयोध्या के माया बाजार इलाके में आई हैं। उनके साथ फिल्म के कलाकार खलनायक अवधेश मिश्रा, भोजपुरी स्टार प्रदीप पांडे और आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल शूटिंग कर रहे हैं। आम्रपाली यहां सिविल लाइंस स्थित शेन अवध होटल में ठहरी थी। गुरुवार सुबह कमरे में पहुंचे तो दो एप्पल मोबाइल व हीरे जड़ित जेवरात गायब मिले। इसके बाद उन्हें चोरी के बारे में पता चला।


रिकाबगंज चौकी इंचार्ज ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक चोरी हुए जेवरात की कीमत करीब 25 लाख रुपये है। इतने बड़े नामी होटल से इतनी बड़ी चोरी के मामले में पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। कोशिश की जा रही है कि इससे पहले कि होटल और पुलिस दोनों उलझ जाएं, घटना का खुलासा हो जाए।

Related News
thumb

नौटंकी के हास्य अभिनेता रम्पत हरामी का निधन

नौटंकी में अपने द्विअर्थी संवादों और अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले हास्य अभिनेता रम्पत सिंह भदौरिया उर्फ रम्पत हरामी का सोमवार, 6 मई 2...


thumb

काजल त्रिपाठी का लोकगीत आग लागे तोहरा कमाई में रिलीज

खुशबू काजल केटी और अभिनेत्री काजल त्रिपाठी के लोकगीत आग लागे तोहरा कमाई में ने म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया है। यह भोजपुरी लोकगीत वर्ल्डवाइड...


thumb

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार

एक्टर साहिल खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। उन्हें महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में मुंबई एसआईटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खान द लायन बुक ऐप नाम...


thumb

अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव में पहुंचे अभिनेता रूबल जैन

सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित किये जा रहे 7-दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव (आई.सी.एफ.एफ.-2024) के...


thumb

12 हजार से अधिक छात्रों ने शिक्षात्मक बाल फिल्मों से ली प्रेरणा

12 हजार से अधिक छात्रों ने शिक्षात्मक बाल फिल्मों से ली प्रेरणा


thumb

विकास मिश्रा के साथ जमेगी आम्रपाली दुबे की जोड़ी

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे फिल्म एक नई सुबह में विकास मिश्रा के साथ नजर आएंगी। जयेश इंटरनेशनल फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ए...