भारतीय सेना में भर्ती के लिए 22 मार्च तक करें ऑनलाईन आवेदन

15-February-2024

रायपुर। भारतीय सेना में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 22 मार्च 2024 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार अग्निवीर सेना की भर्ती के लिए आवेदक इंडियन आर्मी की वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। 


इन पदों पर होगी भर्ती


  • जनरल तकनीकी क्लर्क एवं स्टोरकीपर ट्रेड्समैन दसवीं पास
  • ट्रेड्समैनमैन आठवीं पास
  • अग्निवीर महिला सेना पुलिस
  • नर्सिंग असिस्टेंस
  • सिपाही फार्मा
  • हवलदार एसएसी 
  • धर्मगुरू 


परीक्षा 22 अप्रैल के बाद 


अग्निवीर क्लर्क के पद का नाम परिवर्तित किया गया है, अब उसे अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट कहा जाएगा। अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट के अभ्यर्थियों को ऑनलाईन परीक्षा सीईई के समय टायपिंग टेस्ट भी देना होगा। ऑनलाईन परीक्षा सीईई 22 अप्रैल 2024 के बाद होने की संभावना है।


इस साल बस्तर संभाग के लिए जगदलपुर में ऑनलाईन परीक्षा सीईई केन्द्र स्थापित किया जा रहा है। किसी भी अन्य जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर +91-0771-2965212, +91-0771-2965213 पर संपर्क किया जा सकता है।


Related News
thumb

कृषि विभाग में तकनीकी सहायक ग्रुप-सी के 3,446 पदों पर होगी भर्ती, क...

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कृषि निदेशालय, कृषि विभाग के अंतर्गत तकनीकी सहायक ग्रुप-सी के 3,446 रिक्त पदों पर चयन के लिए आयोजित होने वाली...


thumb

पहली बार हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में होगी पर...

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में कांस्टेबलों की भर्ती के लिए कांस्टेबल (जीडी) परीक्षा पहली बार हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आय...


thumb

अब रेलवे भर्ती बोर्ड साल में चार बार जारी करेगा रोजगार अधिसूचना

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा 3 फरवरी 2024 को जारी वार्षिक भर्ती कैलेंडर से नौकरी चाहने वाले उम्मीदवारों के लिए अवसर...


thumb

रेल मंत्रालय ने रेल्वे भर्ती के लिए जारी किया कैलेंडर

रेल मंत्रालय ने 3 फरवरी 2024 को रेल्वे कि भर्ती के लिए कैलंडर जारी किया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस कैलेंडर को जारी किया। calendar for rai...


thumb

कर्मचारी चयन आयोग में 84,866 पदों पर करें आवेदन

कर्मचारी चयन आयोग ने देशभर में 84,866 पदों पर एसएससी-जीडी भर्ती-2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग 24 नवंबर से आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुर...