पद्मश्री उमाशंकर के सपनों को पूरा करने डीएम दुर्गा शक्ति ने शुरू किया अविरल जल अभियान

29-May-2023

बांदा, 29 मई 2023। जल संकट की दुश्वारियां झेल रहे बुंदेलखंड के बांदा जिले की धरती पर पानी भी होगा, फसलें भी लहलहाएंगी और लोगों को जल संकट से निजात भी मिल सकेगा। पद्मश्री उमा शंकर पांडेय के इन सपनों को पूरा करने के लिए बांदा की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने अविरल जल अभियान का शुभारंभ किया है।


जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा शुरू किए गए अविरल जल अभियान को भरपूर समर्थन मिल रहा है। यह अभियान इतना लोकप्रिय हो चला है कि बांदा का हर एक नागरिक इस अभियान को अपना खुद का अभियान समझने लगा है।


बता दें बांदा की धरती पिछले कई दशक से जल संकट का सामना कर रही है। पानी की उपलब्धता न होने के कारण फसलों की सिंचाई भी नहीं हो पा रही थी तथा अन्य सारे कार्य प्रभावित हो रहे थे लिहाजा फसलों का उत्पादन पूरी तरह से घट गया था।


बांदा जिले की धरती में जखनी गांव से पैदा हुए पद्मश्री का सम्मान पाने वाले उमा शंकर पांडेय ने जल संकट को दूर करने के लिए वर्षा के जल को संरक्षित करने का अभियान शुरू किया था। उन्होंने हर खेत में मेड और मेड पर पेड़ का कांसेप्ट दिया था। उनका यह संकल्प अब पूरा होता दिखाई दे रहा है।


जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने अविरल जल अभियान के अंतर्गत जिले के प्रत्येक गांव में दो अमृत सरोवर, 10 सोकपिट और 20 किसानों के खेतों में मेड और मेड पर पेड़ लगाने का अभियान शुरू किया है। पेड़ का आशय अरहर की फसल से है। यहां किसी बड़े पौधे से इसका संबंध नहीं है।


DM दुर्गा शक्ति नागपाल ने आह्वान किया है और एक नारा दिया है कि बांदा की हर बूंद बांदा के नाम। जिलाधिकारी का कहना है कि वर्षा के जल को संरक्षित करके ही हम भूगर्भ जल स्तर को सुधार सकेंगे और भूगर्भ जल स्तर सुधर जाएगा तो जल संकट स्वत: खत्म हो जाएगा।


उन्होंने प्रत्येक नागरिकों से आह्वान किया है कि वे वर्षा की हर बूंद को बचाने की कोशिश करें। पर्याप्त पौधारोपण करें, खेतों में मेड बनाएं और अपने पुराने पोखरे, तालाब और ताल को संरक्षित करें। इसमें वर्षा का जल रुकेगा और भूगर्भ जल स्तर ठीक हो सकेगा।


इस अभियान को प्रदेश के सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भी खुला समर्थन दिया है। उन्होंने बांदा प्रवास के दौरान जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के इस कार्यक्रम की सराहना भी की थी।

Related News
thumb

निष्पक्ष पत्रकारिता के मिशाल थे डा. आरके विद्यार्थी : राजा अनिल प्रताप

पल्टन बाजार स्थित विद्यार्थी कैंपस में पत्रकार, डाक्टर व समाजसेवी डा. आरके विद्यार्थी की प्रथम पुण्यतिथि संस्कार दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम...


thumb

प्रतापगढ़ में डंपर से टकराकर आग का गोला बनी कार, दो की मौत

सोमवार 6 मई 2024 को तड़के प्रतापगढ़ में बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और डंपर की आमने सामने हुई टक्कर के बाद कार में आग लग गई। कार में पांच लोग...


thumb

बसपा ने आखिरी क्षण में पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का ट...

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बीच एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। बसपा ने आखिरी क्षण में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह क...


thumb

राजा भइया के सहारे रायबरेली में राहुल को घेरेगी भाजपा, शाह ने बनाया...

उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की हाई प्रोफाइल सीट बनी रायबरेली से चुनाव मैदान में उतरे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरने के लिए भारतीय जनता पार्ट...


thumb

प्रतापगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरसिंह प्रकाश मिश्रा का निधन

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरसिंह प्रकाश मिश्रा का 4 मई 2024 को निधन हो गया। वे पिछले कुछ माह से अस्वस्थ थे। नरसिंह प्र...


thumb

रायबरेली में रोडवेज़ बस से कुचलकर दरोगा की मौत

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान फ्लाइंग स्क्वायड टीम के दरोगा को रोडवेज बस ने कुचल दिया जिससे उसकी ...