रामानुज आश्रम पहुंचे भोजपुरी एक्टर और एक्ट्रेस ने लिया आशीर्वाद

16-September-2022

प्रतापगढ़। रामानुज आश्रम में सर्वोदय सद्भावना संस्थान द्वारा हिंदी पखवाड़े पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता प्रदीप पांडे चिंटू ने कहा कि संस्कृत और हिंदी सभी भाषाओं की जननी है। उत्तर भारत में हिंदी भोजपुरी एवं अवधी का बोलबाला है। हिंदी हमारे रोम रोम में बसी है। प्रतापगढ़ संतो महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं साहित्यकारों की धरती है।

आयोजक धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडे ने कहा कि हिंदी सभी भाषाओं के माथे की बिंदी है। आज हिंदी दुनिया में बोली जाने वाली दूसरे नंबर की भाषा है। अवध क्षेत्र में हिंदी भोजपुरी और अवधी का विशेष प्रयोग किया जाता है। आज हमारे बीच में हिंदी और भोजपुरी को प्रगति के रास्ते पर ले जाने के लिए भोजपुरी फिल्मों के डायरेक्टर राजकुमार आर पांडे जनपद गोंडा के उदीयमान भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता प्रदीप पांडे उर्फ चिंटू और भोजपुरी की महान नायिका काजल राघवानी पड़ोसन फिल्म की शूटिंग प्रतापगढ़ में कर रहे हैं। यह धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी एवं लाल प्रताप सिंह तथा ज्योतिष मठ बद्रीनाथ पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पावन धरती है।आप हिंदी के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। 

 इस अवसर पर धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास एवं नारायणी रामानुज दासी द्वारा माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम एवं मां वाराही महात्मय पुस्तक, भगवान श्री जगन्नाथ जी का महाप्रसाद तथा रुद्राक्ष की माला दोनों लोगों को प्रदान कर सम्मानित किया गया।            

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संतोष दुबे पूर्व सभासद दिनेश शर्मा प्रतिनिधि डॉ महेंद्र सिंह, डॉ अवंतिका पांडे, डॉक्टर विवेक पांडे, डॉक्टर छविनाथ पांडे, डॉ श्याम शंकर शुक्ला श्याम, संतोष तिवारी एडवोकेट निःशुल्क, रविशंकर मिश्रा गायक, आचार्य आलोक अच्युतानंद पांडे, राकेश सिंह, आयुष्मान सिंह  कन्हैया सिंह, तनु सिंह आदि उपस्थित रहे।


Related News
thumb

फिल्म सिकंदर में अभिनय करेंगी रश्मिका मंदाना

बॉलीवुड अभिनेत्री रश्मिका मंदाना आने वाली फिल्म सिकंदर में काम करती नजर आ सकती है। सलमान खान ने इस साल ईद के अवसर पर अपनी नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म सिक...


thumb

नौटंकी के हास्य अभिनेता रम्पत हरामी का निधन

नौटंकी में अपने द्विअर्थी संवादों और अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले हास्य अभिनेता रम्पत सिंह भदौरिया उर्फ रम्पत हरामी का सोमवार, 6 मई 2...


thumb

काजल त्रिपाठी का लोकगीत आग लागे तोहरा कमाई में रिलीज

खुशबू काजल केटी और अभिनेत्री काजल त्रिपाठी के लोकगीत आग लागे तोहरा कमाई में ने म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया है। यह भोजपुरी लोकगीत वर्ल्डवाइड...


thumb

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार

एक्टर साहिल खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। उन्हें महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में मुंबई एसआईटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खान द लायन बुक ऐप नाम...


thumb

अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव में पहुंचे अभिनेता रूबल जैन

सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित किये जा रहे 7-दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव (आई.सी.एफ.एफ.-2024) के...


thumb

12 हजार से अधिक छात्रों ने शिक्षात्मक बाल फिल्मों से ली प्रेरणा

12 हजार से अधिक छात्रों ने शिक्षात्मक बाल फिल्मों से ली प्रेरणा