8 दिसम्बर को रिलीज़ होगी छत्तीसगढ़ी फिल्म गुइयां

04-December-2023

रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म गुइयां 8 दिसम्बर 2023 दिन शुक्रवार को प्रदेश भर के सिनेमाघरों में एक साथ प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म के निर्माता मोहित साहू हैं। निर्देशन मशहुर निर्देशक मनीष मानिकपुरी ने किया है। फिल्म में नायक की भूमिका छॉलीवुड के सुपर स्टार और मशहुर यू-ट्यूबर अमलेश नागेश ने निभाई है।


निर्माता मोहित साहू ने बताया कि फिल्म कहानी स्वयं अमलेश नागेश द्वारा लिखी गई है और इस फिल्म में उनका एक्शन से भरपूर अभिनय दिखाई देगा। साथ ही हेमा शुक्ला बतौर अभिनेत्री  दिखाई देंगी। गुइयां का संगीत पक्ष बहुत मजबूत है, जिसके गाने मिलेनियम क्लब में पहुंच चुके है। फिल्म में कैमरे में कमाल दिखाया है रजत सिंह राजपूत ने गीतकार नवल दास मानिकपुरी एवं ओमी स्टाइलो का है।


कर्णप्रिय म्यूजिक दिया है नवल दास मानिक पूरी ने फिल्म को एडिट किया है गौरांग त्रिवेदी ने। म्यूजिक अरेंजर प्रफुल्ल बेहरा कटक स्टूडियो का है। रिकॉर्डिंग का भार नीरज वर्मा ने सम्हाला है। फिल्म में मंजे हुए स्टार कास्ट अजय सहाय, क्रांति दीक्षित, पुष्पेंद्र सिंह, पुरन किरी, नितेश कॉमेडियन आर. मास्टर, दिव्या नागदेव, संगीता निषाद, नीरज उइके एवं सभी उम्दा कलाकारों से सजी फिल्म में जबरदस्त अभिनय शैली रूपहले पर्दे में दिखाई देगी।


Related News
thumb

नौटंकी के हास्य अभिनेता रम्पत हरामी का निधन

नौटंकी में अपने द्विअर्थी संवादों और अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले हास्य अभिनेता रम्पत सिंह भदौरिया उर्फ रम्पत हरामी का सोमवार, 6 मई 2...


thumb

काजल त्रिपाठी का लोकगीत आग लागे तोहरा कमाई में रिलीज

खुशबू काजल केटी और अभिनेत्री काजल त्रिपाठी के लोकगीत आग लागे तोहरा कमाई में ने म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया है। यह भोजपुरी लोकगीत वर्ल्डवाइड...


thumb

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार

एक्टर साहिल खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। उन्हें महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में मुंबई एसआईटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खान द लायन बुक ऐप नाम...


thumb

अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव में पहुंचे अभिनेता रूबल जैन

सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित किये जा रहे 7-दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव (आई.सी.एफ.एफ.-2024) के...


thumb

12 हजार से अधिक छात्रों ने शिक्षात्मक बाल फिल्मों से ली प्रेरणा

12 हजार से अधिक छात्रों ने शिक्षात्मक बाल फिल्मों से ली प्रेरणा


thumb

विकास मिश्रा के साथ जमेगी आम्रपाली दुबे की जोड़ी

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे फिल्म एक नई सुबह में विकास मिश्रा के साथ नजर आएंगी। जयेश इंटरनेशनल फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ए...