छत्तीसगढ़ी फिल्म दुल्हा राजा का ट्रेलर जारी, 26 जनवरी को पर्दे पर दिखेगी

09-January-2024

रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म दुल्हा राजा बनकर तैयार है। 8 जनवरी 2024 को फिल्म दुल्हा राजा का ट्रेलर जारी कर दिया गया। 26 जनवरी को यह फिल्म पर्दे पर दिखेगी। अरण्य सिनेमा के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण किया गया है। फिल्म के गाने एसआरके म्यूजिक छत्तीसगढ़ ने रिलीज़ किये है।


फिल्म के स्टार कास्ट में राज वर्मा, काजल सोनबेर, मनमोहन सिंह ठाकुर, अंशु दास मानिकपुरी, संजय महानंद, हेमलाल कौशल, शैलेन्द्र भट्ट, प्रदीप शर्मा, उपासना वैष्णव, अनुराधा दुबे, क्रांति दीक्षित, सोहैल खान, मनीषा वर्मा, दिव्या नागदेवे, राखी सिंह, राकेश यादव, अनुपम वर्मा, प्रकाश साहू, राजू शर्मा शामिल हैं। फिल्म की कथा, पटकथा, संवाद राज वर्मा ने लिखा है।


संगीत सुनील सोनी का है।  गीत सूर्यकांत तिवारी, दिलीप पटेल, चंद्रप्रकाश भारद्वाज ने लिखा है। इसे सुनील सोनी, अनुराग शर्मा, हिरेश सिन्हा, चंपा निषाद, अनुपमा मिश्रा, कंचन जोशी ने गाया है। गानों की रिकॉर्डिंग मिलन स्टूडियो कटक में किया गया है। फिल्म की शूटिंग छत्तीसगढ़ के परसदा गांव में ही हुई है। निर्देशन राज वर्मा ने किया है। कैमरा तोरण राजपूत ने चलाया है।


गानों की कोरिओग्राफी चन्दन दीप, राकेश यादव, नंदू तांडी और संजू तांडी ने किया है। एक्शन तंबी का है।  एसोसिएट डायरेक्टर संतोष नारायण गुप्ता है। प्रोडक्शन मैनेजर धनराज साहू है। फिल्म के एडिटर राधे निर्वान हैं। फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम श्रेष्ठ स्टूडियो रायपुर में नीरज वर्मा के द्वारा किया गया है। इस फिल्म में आठ अलग अलग विधा के खूबसूरत गाने हैं जिसमे कर्मा, बिदाई, गोद भराई, मेहंदी, जस गीत, रैप सांग के साथ राज गीत जैसी पारम्परिक छत्तीसगढ़ महतारी जैसा गाना भी है।


फिल्म के अभिनेता, निर्माता, निर्देशक राज वर्मा ने बताया कि फिल्म की कहानी पूरी तरह से पारिवारिक है। फिल्म में दहेज़ जैसी कुप्रथा के खिलाफ एक सकारात्मक सन्देश भी दिया गया है। ऐसा पहली बार है जब फिल्म में एक साथ छत्तीसगढ़ी सिनेमा के कई बड़े कलाकरों ने काम किया है।


फिल्म के निर्माता राज वर्मा ने बताया की फिल्म का वितरण यूएफओ सिने मीडिया के माध्यम से किया जायेगा जिनकी भूलन द मेज के बाद यह दूसरी छत्तीसगढ़ी फ़िल्म होगी। फिल्म के मार्केटिंग हेड लकी रंगशाही हैं जिनको दर्जनों फ़िल्मो को रिलीज़ करने अनुभव है। 


Related News
thumb

नौटंकी के हास्य अभिनेता रम्पत हरामी का निधन

नौटंकी में अपने द्विअर्थी संवादों और अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले हास्य अभिनेता रम्पत सिंह भदौरिया उर्फ रम्पत हरामी का सोमवार, 6 मई 2...


thumb

काजल त्रिपाठी का लोकगीत आग लागे तोहरा कमाई में रिलीज

खुशबू काजल केटी और अभिनेत्री काजल त्रिपाठी के लोकगीत आग लागे तोहरा कमाई में ने म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया है। यह भोजपुरी लोकगीत वर्ल्डवाइड...


thumb

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार

एक्टर साहिल खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। उन्हें महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में मुंबई एसआईटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खान द लायन बुक ऐप नाम...


thumb

अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव में पहुंचे अभिनेता रूबल जैन

सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित किये जा रहे 7-दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव (आई.सी.एफ.एफ.-2024) के...


thumb

12 हजार से अधिक छात्रों ने शिक्षात्मक बाल फिल्मों से ली प्रेरणा

12 हजार से अधिक छात्रों ने शिक्षात्मक बाल फिल्मों से ली प्रेरणा


thumb

विकास मिश्रा के साथ जमेगी आम्रपाली दुबे की जोड़ी

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे फिल्म एक नई सुबह में विकास मिश्रा के साथ नजर आएंगी। जयेश इंटरनेशनल फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ए...