CRPF में 1.30 लाख पदों पर होगी भर्ती, अधिसूचना जारी

06-April-2023

नई दिल्ली, 6 अप्रैल 2023। CRPF में 1.30 लाख पदों पर भर्ती के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की है। सीधी भर्ती के लिए जरिए लेवल 3 के पद भरे जाएंगे। अभी आवेदन प्रक्रिया की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है।


अधिसूचना के मुताबिक, CRPF में जनरल ड्यूटी कॉन्स्टेबल के कुल 1,29,929 पदों पर भर्ती की जानी है। इसमें से 1,25,262 पद पुरूष उम्मीदवारों के लिए रखे गए हैं और 4,667 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं।


महिला और पुरूष उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए कुल पदों में से 10 प्रतिशत पदों पर भूतपूर्व अग्निवीरों की नियुक्ति की जाएगी। अग्निवीरों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट दी जाएगी।


10वीं पास युवा कर सकेंगे आवेदन


CRPF में कांस्टेबल पद पर मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास युवा आवेदन कर सकेंगे। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 23 साल के बीच होना चाहिए। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।


अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं को आयु सीमा में 5 साल की छूट दी जाएगी। अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए 3 साल की छूट दी जाएगी।


चयन के लिए लिखित परीक्षा होगी 


इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, सामान्य जागरुकता, अंग्रेजी, हिंदी, गणित के सवाल पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।

इन पदों के लिए परीक्षण अवधि 2 साल की होगी। इस दौरान चयनित युवाओं को पे-लेवल 3 के अनुसार, 21,700 से 69,100 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। 


वेबसाइट पर होगा आवेदन 


आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां कुछ समय बाद CRPF कॉन्स्टेबल भर्ती का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों को यहां यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।


उसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर आवेदन फॉर्म भरना होगा। आधिकारिक अधिसूचना में अभी आवेदन प्रक्रिया की तारीखों को साझा नहीं किया गया है। ऐसे में अधिकृत जानकारी के लिए वेबसाइट चेक करते रहें।


Related News
thumb

कृषि विभाग में तकनीकी सहायक ग्रुप-सी के 3,446 पदों पर होगी भर्ती, क...

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कृषि निदेशालय, कृषि विभाग के अंतर्गत तकनीकी सहायक ग्रुप-सी के 3,446 रिक्त पदों पर चयन के लिए आयोजित होने वाली...


thumb

भारतीय सेना में भर्ती के लिए 22 मार्च तक करें ऑनलाईन आवेदन

भारतीय सेना में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 22 मार्च 2024 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। Apply online for recruitment in Indian Army


thumb

पहली बार हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में होगी पर...

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में कांस्टेबलों की भर्ती के लिए कांस्टेबल (जीडी) परीक्षा पहली बार हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आय...


thumb

अब रेलवे भर्ती बोर्ड साल में चार बार जारी करेगा रोजगार अधिसूचना

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा 3 फरवरी 2024 को जारी वार्षिक भर्ती कैलेंडर से नौकरी चाहने वाले उम्मीदवारों के लिए अवसर...


thumb

रेल मंत्रालय ने रेल्वे भर्ती के लिए जारी किया कैलेंडर

रेल मंत्रालय ने 3 फरवरी 2024 को रेल्वे कि भर्ती के लिए कैलंडर जारी किया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस कैलेंडर को जारी किया। calendar for rai...


thumb

कर्मचारी चयन आयोग में 84,866 पदों पर करें आवेदन

कर्मचारी चयन आयोग ने देशभर में 84,866 पदों पर एसएससी-जीडी भर्ती-2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग 24 नवंबर से आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुर...