59 साल के जज ने 50 साल की प्रेम‍िका नूतन त‍िवारी के साथ की शादी

05-September-2022

रांची । RJD सुप्रीमो को चारा घोटाले में सजा सुनाने और कटघरे में लालू के साथ संवाद के बाद चर्चा में आए जज शिवपाल सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। 59 साल के श‍िवपाल स‍िंह ने 50 साल की अपनी प्रेम‍िका नूतन त‍िवारी के साथ दूसरी शादी की है।

दोनों की शादी 2 सितंबर 2022 को दुमका जिले के वासुकीनाथ मंदिर में हुई है। 2006 में जज शिवपाल सिंह की पत्नी का निधन हो गया था। वकील नूतन तिवारी के पति का भी निधन कुछ साल पहले हो गया था। जज शिवपाल सिंह का एक बेटा और एक बेटी है। वहीं वकील नूतन तिवारी की भी एक बेटी है। परिवार और बच्चों की सहमति से ही दोनों ने शादी की है।

शिवपाल सिंह गोड्डा के प्रथम जज हैं। वे पिछले तीन साल से इस पद पर हैं। इनकी गिनती सख्त मिजाज जज के रूप में की जाती है। ये कई अहम फैसले सुना चुके हैं। उसी में एक महत्‍वपूर्ण फैसला ब‍िहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू यादव से जुड़ा हुआ है। ज‍िसमें चारा घोटाला के केस में जज शि‍वपाल स‍िंह ने ही फैसला सुनाया था। एक बार कोर्ट में जब लालू ने इनसे जमानत की गुहार लगाई थी तब इन्होंने उनसे कहा था कि आप बेल लेकर फिर हाथी पर घूमें।

दोनों की ऐसे हुई थी मुलाकात

नूतन गोड्डा उसी कोर्ट में वकील हैं जहां शिवपाल सिंह जज हैं। दोनों की जान-पहचान यहीं से हुई। एक ही पेशे में होने के कारण दोनों के बीच नजद‍िक‍ियां बढ़ीं। कुछ द‍िन के बाद ये नजद‍िक‍ियां दोस्‍ती में बदली। दोस्‍ती प्‍यार में। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली।

बच्चों ने दी रजामंदी फिर हुए फेरे

जज श‍ि‍वपाल स‍िंह‍ की पत्‍नी का निधन दो दशक पहले ही हो गया था। उनकी एक बेटी और एक बेटा है। बच्‍चों से आपसी रजामंदी के बाद ही बात शादी तक पहुंची। बेटा और बेटी से रजामंदी के बाद ही जज साहब ने नूतन के संग सात फेरे लेने का फैसला ल‍िया। वहीं अध‍िवक्‍ता नूतन के पत‍ि का भी निधन कुछ साल पहले ही हो गया था।


Related News
thumb

सनटेक इंजीनियरिंग मुंबई में करेगा दादा साहेब फाल्के टेक्नीशियन अवॉर्ड

सनटेक इंजीनियरिंग कंपनी मुंबई में फिल्म अवॉर्ड करने जा रही है। दादा साहेब फाल्के के नाम से मुंबई में बहुत सारे अवॉर्ड होते रहते है। पर आज तक पर्दे ...


thumb

झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री के निजी सचिव के घर मिले 20 करोड़ रूपये

लोकसभा चुनाव के बीच बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड की राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में 6 मई 2024 को छापेमारी की। झारखंड...


thumb

नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब कार सेवा डेरा के प्रमुख की हत्या

नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब कार सेवा डेरा, उत्तराखंड के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। साइकिल से आये दो अपराधियों ने हत्या को ...


thumb

मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रुप में देखने के लिए स्वामी विजया...

नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रुप में देखने के लिए स्वामी विजयानंद ने 11 दिनों तक विशिष्ठ अनुष्ठान करने का निश्चय किया है। Swami Vijaya...


thumb

हल्द्वानी में स्थिति सामान्य, मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश, बाहरी इलाको...

उत्तराखंड के हल्द्वानी प्रकरण में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने शनिवार 10 फरवरी 2024 को मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी कर दिए। शुक्रवार को मुख्य सचिव राध...


thumb

अपराधी कुणाल ने अमन की हत्या के लिए प्रतापगढ़ के रितेश यादव को दी थ...

झारखण्ड के धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या की जांच कर रही पुलिस पूरी साजिश के खुलासे के करीब पहुंच गई है। aman singh murder story