झांसी महोत्सव में लोकरंजनी ने दी छत्तीसगढ़ी लोककला की प्रस्तुति

20-October-2022

रायपुर। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आयोजित राष्ट्रीय लोक कला महोत्सव झांसी उत्तर प्रदेश में संस्कार भारती द्वारा महाराजा गंगाधर राव कला मंच (मुक्त काशी मंच) दुर्ग मार्ग झांसी उत्तर प्रदेश में 16 से 18 अक्टूबर 2022 तक राष्ट्रीय लोक कला महोत्सव का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में देशभर के प्रतिष्ठित लोक कलाकारों के दल को आमंत्रित किया गया था। छत्तीसगढ़ से डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर द्वारा संचालित लोकरंजनी लोक कला सांस्कृतिक समिति रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ की समृद्धशाली लोकगीत नृत्य करमा, सुवा, ददरिया, भरथरी, राउत नाचा, पंथी नृत्य को लोक मंच के माध्यम से मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

जिसे देश भर से आए सुधि जन ने बहुत ही प्रशंसा कर कार्यक्रम का आनंद उठाया। इस अवसर पर डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर एवं पूरी टीम को कार्यक्रम के अतिथि गण  पवन गौतम अध्यक्ष जिला पंचायत झांसी, प्रोफ़ेसर मुकेश पांडे कुलपति बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी,  जवाहर लाल राजपूत विधायक गरौठा द्वारा सम्मानित किया गया।

इसके पूर्व लोकरंजनी द्वारा लोकमंथन 2022 गुवाहाटी असम में लोक परंपराएं एवं जनजाति पर्यावरणीय महत्व पर ज्ञानवर्धक नाटक का मंचन किया गया। इसके पहले रायपुर में ग्लोबल ट्राइबल कांक्लेव 2022 में 17 देशों से आए ट्राईबल क्वीन प्रतियोगिता में लोक रंजनी ने बहुत ही खूबसूरत कार्यक्रम प्रस्तुत किए थे।

डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर ने बताया लोकरंजनी के 25 कलाकार देश भर के बड़े लोक महोत्सव में लगातार भाग लेकर छत्तीसगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक लोकगीत नृत्य की प्रस्तुति देकर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ा रहे हैं।

दल में संचालक डॉ पुरुषोत्तम चंद्राकर रोहित साहू मनसा बंजारे पवन बंजारे संध्या कश्यप सरिता ठाकुर कलावती भुनेश्वरी बार ले महेश यादव अनिल सहित 25 कलाकारों की टीम ने प्रस्तुति दी।


Related News
thumb

फिल्म सिकंदर में अभिनय करेंगी रश्मिका मंदाना

बॉलीवुड अभिनेत्री रश्मिका मंदाना आने वाली फिल्म सिकंदर में काम करती नजर आ सकती है। सलमान खान ने इस साल ईद के अवसर पर अपनी नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म सिक...


thumb

नौटंकी के हास्य अभिनेता रम्पत हरामी का निधन

नौटंकी में अपने द्विअर्थी संवादों और अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले हास्य अभिनेता रम्पत सिंह भदौरिया उर्फ रम्पत हरामी का सोमवार, 6 मई 2...


thumb

काजल त्रिपाठी का लोकगीत आग लागे तोहरा कमाई में रिलीज

खुशबू काजल केटी और अभिनेत्री काजल त्रिपाठी के लोकगीत आग लागे तोहरा कमाई में ने म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया है। यह भोजपुरी लोकगीत वर्ल्डवाइड...


thumb

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार

एक्टर साहिल खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। उन्हें महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में मुंबई एसआईटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खान द लायन बुक ऐप नाम...


thumb

अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव में पहुंचे अभिनेता रूबल जैन

सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित किये जा रहे 7-दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव (आई.सी.एफ.एफ.-2024) के...


thumb

12 हजार से अधिक छात्रों ने शिक्षात्मक बाल फिल्मों से ली प्रेरणा

12 हजार से अधिक छात्रों ने शिक्षात्मक बाल फिल्मों से ली प्रेरणा