छत्तीसगढ़ी फिल्मों के खलनायक ने ज्वाइन की भाजपा

16-February-2024

रायपुर । छत्तीसगढ़ी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता और खलनायक की भूमिका अदा करने में फेमस मनमोहन सिंह ठाकुर अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। 15 फरवरी 2024 की शाम भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

बता दें रूपहले पर्दे पर अभिनय की दुनिया में खलनायक की भूमिका अदा करने वाले मनमोहन सिंह ठाकुर दिल से बेहद सरल और संजीदा हैं। वह सामाजिक मुद्दों पर प्राय मुखर होकर अपनी आवाज उठाते रहते हैं। आम आदमी की समस्याओं पर भी वह प्रमुखता से आवाज बुलंद करते हैं। अब वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर अभिनय के साथ ही राजनीति में भी आम लोगों की समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी में छालीवुड के अभिनेता मनमोहन सिंह ठाकुर के शामिल होने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने उनका स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि मनमोहन सिंह ठाकुर के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। 

Related News
thumb

फिल्म सिकंदर में अभिनय करेंगी रश्मिका मंदाना

बॉलीवुड अभिनेत्री रश्मिका मंदाना आने वाली फिल्म सिकंदर में काम करती नजर आ सकती है। सलमान खान ने इस साल ईद के अवसर पर अपनी नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म सिक...


thumb

नौटंकी के हास्य अभिनेता रम्पत हरामी का निधन

नौटंकी में अपने द्विअर्थी संवादों और अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले हास्य अभिनेता रम्पत सिंह भदौरिया उर्फ रम्पत हरामी का सोमवार, 6 मई 2...


thumb

काजल त्रिपाठी का लोकगीत आग लागे तोहरा कमाई में रिलीज

खुशबू काजल केटी और अभिनेत्री काजल त्रिपाठी के लोकगीत आग लागे तोहरा कमाई में ने म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया है। यह भोजपुरी लोकगीत वर्ल्डवाइड...


thumb

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार

एक्टर साहिल खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। उन्हें महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में मुंबई एसआईटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खान द लायन बुक ऐप नाम...


thumb

अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव में पहुंचे अभिनेता रूबल जैन

सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित किये जा रहे 7-दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव (आई.सी.एफ.एफ.-2024) के...


thumb

12 हजार से अधिक छात्रों ने शिक्षात्मक बाल फिल्मों से ली प्रेरणा

12 हजार से अधिक छात्रों ने शिक्षात्मक बाल फिल्मों से ली प्रेरणा