प्रतापगढ़ में भाजपा के चुनाव संचालन प्रभारी और संयोजकों की बैठक में बनी रणनीति

27-April-2024

प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में लोकसभा चुनाव रोचक दौर में पहुंच गया है। भाजपा उम्मीदवार संगमलाल गुप्ता की जीत के लिए जनपद के भाजपा जिला मुख्यालय टेऊंगा में संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक भाजपा जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल जी की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि के रुप में विधानसभा परिषद सदस्य एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य शामिल हुए। बैठक में उन्होंने प्रभारी संयोजकों का चुनाव के प्रति समर्पित भाव एवं सक्रियता को गतिशील बनाने और उनके कार्य क्षेत्र के विभिन्न विषयों से अवगत कराते हुए मार्गदर्शन किया।


कार्यक्रम का संचालन भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री व लोकसभा संयोजक राय साहब सिंह ने किया। बैठक में सीतारमण तिवारी, लोकसभा प्रभारी सुशील उपाध्याय, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय मिश्रा, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अंशुमान सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक सरोज, अनुसूचित इकाई के जिला अध्यक्ष श्रीनाथ पासी, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रुचि केसरवानी, जिला पंचायत सदस्य पूनम इंसान, मीडिया संयोजक देवेंद्र ओझा, कोषाध्यक्ष दुर्गेश तिवारी, बद्री गुप्ता सहित प्रभारी संयोजक उपस्थित रहे। यह जानकारी भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने दी।


Related News
thumb

निष्पक्ष पत्रकारिता के मिशाल थे डा. आरके विद्यार्थी : राजा अनिल प्रताप

पल्टन बाजार स्थित विद्यार्थी कैंपस में पत्रकार, डाक्टर व समाजसेवी डा. आरके विद्यार्थी की प्रथम पुण्यतिथि संस्कार दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम...


thumb

प्रतापगढ़ में डंपर से टकराकर आग का गोला बनी कार, दो की मौत

सोमवार 6 मई 2024 को तड़के प्रतापगढ़ में बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और डंपर की आमने सामने हुई टक्कर के बाद कार में आग लग गई। कार में पांच लोग...


thumb

बसपा ने आखिरी क्षण में पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का ट...

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बीच एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। बसपा ने आखिरी क्षण में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह क...


thumb

राजा भइया के सहारे रायबरेली में राहुल को घेरेगी भाजपा, शाह ने बनाया...

उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की हाई प्रोफाइल सीट बनी रायबरेली से चुनाव मैदान में उतरे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरने के लिए भारतीय जनता पार्ट...


thumb

प्रतापगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरसिंह प्रकाश मिश्रा का निधन

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरसिंह प्रकाश मिश्रा का 4 मई 2024 को निधन हो गया। वे पिछले कुछ माह से अस्वस्थ थे। नरसिंह प्र...


thumb

रायबरेली में रोडवेज़ बस से कुचलकर दरोगा की मौत

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान फ्लाइंग स्क्वायड टीम के दरोगा को रोडवेज बस ने कुचल दिया जिससे उसकी ...