लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने कजरी गीत के जरिए मोदी और मीडिया पर साधा निशाना

08-July-2022

पटना। लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने कजरी गीत के जरिए देश में हिंदू-मुसलमान पर हो रही नरफत पर निशाना साधा है। उन्होंने बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी घेरा है। इसमें रोजी- रोजगार का सवाल है, समाज का टूट रहा ताना-बाना है, महंगाई है, रुपये के गिरते भाव हैं और मीडिया पर सवाल के साथ सिस्टम पर हल्ला बोल है।


बिहार की बेटी नेहा सिंह राठौर की शादी हाल में ही यूपी में हुई है। नए गीत में नेहा ने गाया है- "सावन में बहे लहुअन के धार, लगे कजरी बेकार राजा जी, एहिजा हिंदू-मुसलमान मचल बाटे घमासान... केहू के गर्दन केहू के तलवार लगे कजरी बेकार राजा जी.. साहेब करे ल ऐलान.. विश्व गुरु हिंदुस्तान... इ त बोलें लें झूठ हजार.. लगे कजरी बेकार राजा जी... बीतल आधा उमरिया...दौड़त धेह भइल करिया... तबो मिलल न रोजी रोजगार ... कजरी बेकार राजा जी...गिरल रुपया के दाम देश भइल बदनाम, पूरे दुनिया में देश बइल बदनाम.... कजरी बेकार राजा जी... मीडिया उन्हीं के बोल बोले.. हां साहेब के बोल बोलें... गुणगावै दरबारी कलाकार ... कजरी बेकार राजा जी.... सावन में बरसे लहुअन के धार... लागे कजरी बेकार राजा जी।" नेहा सिंह राठौर पॉलिटिकल सटायर में ताने मारती है। वह टोन इस नए कजरी गीत में है।


बारिश के बीच कजरी गाने की परंपरा

कजरी, मानसून के समय घनघोर बारिश के समय गायी जाती है। आनंद के माहौल के बीच यह गाई जाती है। परंपरागत कजरी में मेहदी, झूलों की बात होती है। नई चीजें जो समाज में आती है उसका जिक्र इसमें होता है। बनारस की वह कजरी प्रसिद्ध रही है जिसमें गाया जाता है- " जाके मेंहदी लेके आवा.. छोटी ननद से पिसवाबा... अरे हमरे हाथ में लगवावअ कांटा- कील से.. पिया मेंहदी ले आवा मोती झील से... जा के साइकिल से न... जा के साइकिल से....पकड़ लेई बागवान... सजा होई जो चलान... सजा होई जो चलान... सजा होई जो चलान... तो के लड़के छोड़ाइब वकील से.. जा के साइकिल से ना.... पिया मेहदी ले आवा मोती झील से... सेवक इतने कहानी जबले रही जिनगानी....बाक करे मत कोई से... बेशील से ... जा के साइसिल से....मोटर साइकिल से ना...।


Related News
thumb

फिल्म सिकंदर में अभिनय करेंगी रश्मिका मंदाना

बॉलीवुड अभिनेत्री रश्मिका मंदाना आने वाली फिल्म सिकंदर में काम करती नजर आ सकती है। सलमान खान ने इस साल ईद के अवसर पर अपनी नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म सिक...


thumb

नौटंकी के हास्य अभिनेता रम्पत हरामी का निधन

नौटंकी में अपने द्विअर्थी संवादों और अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले हास्य अभिनेता रम्पत सिंह भदौरिया उर्फ रम्पत हरामी का सोमवार, 6 मई 2...


thumb

काजल त्रिपाठी का लोकगीत आग लागे तोहरा कमाई में रिलीज

खुशबू काजल केटी और अभिनेत्री काजल त्रिपाठी के लोकगीत आग लागे तोहरा कमाई में ने म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया है। यह भोजपुरी लोकगीत वर्ल्डवाइड...


thumb

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार

एक्टर साहिल खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। उन्हें महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में मुंबई एसआईटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खान द लायन बुक ऐप नाम...


thumb

अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव में पहुंचे अभिनेता रूबल जैन

सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित किये जा रहे 7-दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव (आई.सी.एफ.एफ.-2024) के...


thumb

12 हजार से अधिक छात्रों ने शिक्षात्मक बाल फिल्मों से ली प्रेरणा

12 हजार से अधिक छात्रों ने शिक्षात्मक बाल फिल्मों से ली प्रेरणा