पिंकी राजपूत बनी सावन क्वीन, मड़ई से हुआ सावन का स्वागत

14-July-2022

रायपुर। रिमझिम बारिश के बीच सावन के पहले दिन नेताजी सुभाष स्टेडियम परिसर में सांस्कृतिक विवेकानंद उत्कर्ष परिषद द्वारा आयोजित सावन के मड़ई में जुटी महिलाओं ने काफी उत्साह के साथ हिस्सा लिया। वैसे तो डे्रस कोड हरे रंग का था लेकिन रंग-बिरंगी परिधानों में पहुंची महिलाओं का समागम महोत्सव की गरिमा को और बढ़ा रही थीं। सावन के मड़ई महोत्सव के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल रहे । 

सावन के मड़ई का शुभारंभ गायक नवीन सहाय द्वारा गाए गीत जय हो छत्तीसगढ़ मैया..से हुआ। स्वागत भाषण देते हुए सांस्कृतिक विवेकानंद उत्कर्ष परिषद की सचिव श्रीमती दीप्ति प्रमोद दुबे ने बताया कि यह उनके आयोजन का आठवां वर्ष है।

राजधानी से सभी धर्मों व वर्गों की महिलाएं इसमें बड़ी संख्या में शामिल होती हैं और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी विविध रूप में करती हैं। रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे ने समाज सेवा, शिक्षा, चिकित्सा, कानून व अन्य विधा से जुड़ी महिलाओं को उपस्थिति के लिए नगर निगम परिवार की ओर से स्वागत करते हुए धन्यवाद दिया।

उन्होने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री उमेश पटेल की राजनीतिक सुचिता व संस्कार का जिक्र करते हुए उन्हे युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत बताया। शासन में मंत्री रहते हुए राज्य के शैक्षणिक स्तर को बढ़ावा देने में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों का भी जिक्र किया ।

अतिथियों का शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह व एक-एक पौधा देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के समापन पर आभार प्रदर्शन परिषद के अध्यक्ष सौरभ तिवारी ने किया। सावन के मड़ई में बहुत ही खुबसूरत सेल्फी जोन भी बनाया गया जहां महिलाएं फोटोग्राफी कर रहीं थीं। इस अवसर पर गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

सावन  मड़ई  के परिणाम

सावन क्वीन - प्रथम - पिंकी राजपूत व द्वितीय गुंजन शर्मा।

गड्डी प्रतियोगिता - प्रथम -करूणा पांडेय व द्वितीय बबीता अग्रवाल

Related News
thumb

नौटंकी के हास्य अभिनेता रम्पत हरामी का निधन

नौटंकी में अपने द्विअर्थी संवादों और अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले हास्य अभिनेता रम्पत सिंह भदौरिया उर्फ रम्पत हरामी का सोमवार, 6 मई 2...


thumb

काजल त्रिपाठी का लोकगीत आग लागे तोहरा कमाई में रिलीज

खुशबू काजल केटी और अभिनेत्री काजल त्रिपाठी के लोकगीत आग लागे तोहरा कमाई में ने म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया है। यह भोजपुरी लोकगीत वर्ल्डवाइड...


thumb

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार

एक्टर साहिल खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। उन्हें महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में मुंबई एसआईटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खान द लायन बुक ऐप नाम...


thumb

अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव में पहुंचे अभिनेता रूबल जैन

सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित किये जा रहे 7-दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव (आई.सी.एफ.एफ.-2024) के...


thumb

12 हजार से अधिक छात्रों ने शिक्षात्मक बाल फिल्मों से ली प्रेरणा

12 हजार से अधिक छात्रों ने शिक्षात्मक बाल फिल्मों से ली प्रेरणा


thumb

विकास मिश्रा के साथ जमेगी आम्रपाली दुबे की जोड़ी

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे फिल्म एक नई सुबह में विकास मिश्रा के साथ नजर आएंगी। जयेश इंटरनेशनल फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ए...