साउथ की फ़िल्म बघीरा में नजर आएंगे कानपुर के प्रभात सिंह भदौरिया

08-May-2023

कानपुर, 8 मई 2023। साउथ की फ़िल्म बघिरा 15 मई  2023 से शूट होने जा रही है। हम्बले फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले यह फिल्म बनाई जा रही है। इसके कलाकार Prabhat Singh Bhadauriya हैं जो कि मूल रूप से कानपुर उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। 


प्रभात ने अपने अभिनय की शुरुआत इंस्टाग्राम व टिक टॉक जैसे सोशल साइटों से की थी। आज वे मुशातक ख़ान के साथ वेब सीरीज़ "सेलिब्रेशन" (हॉरर) में भी काम कर चुके है। अभिनय को अपना मुक़ाम समझने वाले Prabhat Singh Bhadauriya जल्दी ही डिज्नी हॉट स्टार पर दिखायी देंगे। 


नए गानों पर सोशल मीडिया पर अपडेट रहना प्रभात को ज्यादा पसंद करते है। पहले भी वे जहां भी जाते, वहीं वीडियो बनाना शुरू कर देते थे। धीरे-धीरे उनके ये वीडियो मशहूर होने लगे तो प्रभात ने इसे कमाई का जरिया भी बना लिया। अब वे खुद के वीडियो बनाते हैं, और उन्हें यूट्यूब पर भी अपलोड करते हैं। इससे उन्हें अच्छे व्यूज और इनकम भी मिल जाती है। 


अपने अभिनय के प्रति जूनून की वजह से प्रभात सिंह भदौरिया आज कई युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। जहां वह मॉडलिंग में भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, वहीं उन्हें संगीत का भी काफी शौक है। दरअसल प्रभात सिंह भदौरिया ने साल 2017 से ही वीडियो बनाना शुरू कर दिया था। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वीडियो के जरिए उनके सैकड़ों फॉलोअर्स बन गए थे। 


13 दिसंबर, 2000 को जन्मे प्रभात सिंह भदौरिया मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कल्याणपुर के रहने वाले हैं और छत्रपति शिवाजी महाराज कानपुर विश्वविद्यालय के छात्र हैं। वे अपने खाली समय में लेख भी लिखते हैं। उन्होंने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई है


प्रभात ने अपनी शुरुआती पढ़ाई सी.एस.जे.एम यूनिवर्सिटी, कानपुर से होटल मैनेजमेंट में की। उनके पिता अमर बहादुर भदौरिया सिंह डी.ए.वी इंटर कॉलेज में अध्यापक हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं। घर में एक भाई और एक बहन भी हैं। प्रभात की पसंदीदा बाइक के.टी.एम है, उन्हें गोल गप्पे  खाना पसंद है और यात्रा करना भी पसंद है।


प्रभात सिंह भदौरिया ने -लिप्सिंग वीडियो सॉन्ग में अपनी खास पहचान दिखाते हुए एक वीडियो बनाया है और उनके चाहने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। Prabhat Singh Bhadauriya एक प्रसिद्ध भारतीय सोशल मीडिया युवा सेलिब्रिटी हैं, जिनके वर्तमान में इंस्टाग्राम (@iamprabhatofficial) पर 100k से अधिक और टिक टॉक  पर 1 मिलियन से अधिक अनुयायी हैं। 


प्रभात सिंह भदौरिया ने अपने वीडियो में कहा था  कि उनका रिलेशनशिप स्टेटस सिंगल है। उन्होंने हमेशा अपने करियर और एक अभिनेता के रूप में आगे बढ़ने पर ध्यान केंद्रित किया है। और फिलवक्त व्यस्त कार्यक्रम के कारण उनके पास रिश्तों के लिए समय नहीं है।


Related News
thumb

निष्पक्ष पत्रकारिता के मिशाल थे डा. आरके विद्यार्थी : राजा अनिल प्रताप

पल्टन बाजार स्थित विद्यार्थी कैंपस में पत्रकार, डाक्टर व समाजसेवी डा. आरके विद्यार्थी की प्रथम पुण्यतिथि संस्कार दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम...


thumb

प्रतापगढ़ में डंपर से टकराकर आग का गोला बनी कार, दो की मौत

सोमवार 6 मई 2024 को तड़के प्रतापगढ़ में बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और डंपर की आमने सामने हुई टक्कर के बाद कार में आग लग गई। कार में पांच लोग...


thumb

बसपा ने आखिरी क्षण में पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का ट...

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बीच एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। बसपा ने आखिरी क्षण में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह क...


thumb

राजा भइया के सहारे रायबरेली में राहुल को घेरेगी भाजपा, शाह ने बनाया...

उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की हाई प्रोफाइल सीट बनी रायबरेली से चुनाव मैदान में उतरे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरने के लिए भारतीय जनता पार्ट...


thumb

प्रतापगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरसिंह प्रकाश मिश्रा का निधन

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरसिंह प्रकाश मिश्रा का 4 मई 2024 को निधन हो गया। वे पिछले कुछ माह से अस्वस्थ थे। नरसिंह प्र...


thumb

रायबरेली में रोडवेज़ बस से कुचलकर दरोगा की मौत

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान फ्लाइंग स्क्वायड टीम के दरोगा को रोडवेज बस ने कुचल दिया जिससे उसकी ...