छत्तीसगढ़ की सिंगर दीपिका साव का पधारो श्रीराम भजन रिलीज

30-January-2024

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सिंगर दीपिका का पधारो श्रीराम भजन गीत य-ूट्यूब एमबी चैनल पर 30 जनवरी 2024 को रिलीज हो गया। राज्य के रायगढ़ शहर की उभरती सिंगर दीपिका साव विनम्र व्यवहार और गायन विधा के हुनर से कला जगत के क्षेत्र में अल्प समय में ही अपनी एक अलग विशिष्ट पहचान बना चुकी हैं। 


इन दिनों बॉलीवुड फिल्म जगत में भी अपने कला के हुनर को तराशने में पूरे मनोयोग से समर्पित हैं। अयोध्या में भगवान श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा व भव्य मंदिर लोकार्पण पर सिंगर दीपिका का पहला भजन गीत पधारो श्रीराम यू-ट्यूब एमबी चैनल पर रिलीज हुआ है। इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 


वडोदरा गुजरात में हुई शूटिंग 


सिंगर दीपिका ने बताया कि मीत ब्रदर्स के साथ पधारो श्री राम भजन गीत को नवरुप दिए हैं। वहीं एक ही दिन में हमने इसकी शूटिंग वडोदरा गुजरात में की है। इसे नव्यता दिए हैं, मिलन जोशी जो गुजरात के नामचीन डायरेक्टर हैं । श्री जोशी ने ही गाना शूट किया है। संगीत निर्माण में जनक ठाकुर की विशेष भूमिका है। 


देशवासियों का स्नेह मिलेगा


दीपिका ने कहा भगवान श्रीराम जी की कृपा से यह मेरा पहला भजन एल्बम है। मुझे और हमारे टीम के सभी साथियों को बेहद खुशी है कि देश के तमाम कला प्रेमी इस भजन गीत को पसंद कर रहे हैं। इसके लिए हम सभी अनुग्रहीत हैं। वहीं मुझे यकीन भी है कि यूं ही देशवासियों का स्नेह मिलता रहेगा। दीपिका गायन के क्षेत्र में देश के जाने माने सिंगर बी प्राक, जेसलीन राय, प्रमेश वर्मा और भी अनेक गायकों के साथ कार्य कर चुकी हैं।


रायगढ़ आगमन पर स्वागत


दीपिका एक बेहतरीन सिंगर के साथ-साथ सशक्त कलाकार भी हैं। हाल ही में सिंगर दीपिका साव के रायगढ़ आगमन पर विभिन्न सगंठनों के सदस्यों ने  एवं भारतीय जनता पार्टी व्यवसायी प्रकोष्ठ छतीसगढ़ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुराग मित्तल ने गुलदस्ता भेंटकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।


अनुराग मित्तल ने कहा देश की उभरती सिंगर रायगढ़ शहर के कोडातराई निवासी दीपिका साव का पहला भजन पधारो श्रीराम को यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज होने के बाद दर्शकों और श्रोताओं ने काफी पसंद किया है और निरंतर ही इस भजन को श्रोताओं द्वारा सराहा जा रहा है।


Related News
thumb

नौटंकी के हास्य अभिनेता रम्पत हरामी का निधन

नौटंकी में अपने द्विअर्थी संवादों और अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले हास्य अभिनेता रम्पत सिंह भदौरिया उर्फ रम्पत हरामी का सोमवार, 6 मई 2...


thumb

काजल त्रिपाठी का लोकगीत आग लागे तोहरा कमाई में रिलीज

खुशबू काजल केटी और अभिनेत्री काजल त्रिपाठी के लोकगीत आग लागे तोहरा कमाई में ने म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया है। यह भोजपुरी लोकगीत वर्ल्डवाइड...


thumb

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार

एक्टर साहिल खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। उन्हें महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में मुंबई एसआईटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खान द लायन बुक ऐप नाम...


thumb

अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव में पहुंचे अभिनेता रूबल जैन

सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित किये जा रहे 7-दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव (आई.सी.एफ.एफ.-2024) के...


thumb

12 हजार से अधिक छात्रों ने शिक्षात्मक बाल फिल्मों से ली प्रेरणा

12 हजार से अधिक छात्रों ने शिक्षात्मक बाल फिल्मों से ली प्रेरणा


thumb

विकास मिश्रा के साथ जमेगी आम्रपाली दुबे की जोड़ी

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे फिल्म एक नई सुबह में विकास मिश्रा के साथ नजर आएंगी। जयेश इंटरनेशनल फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ए...