प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घटना मेजा थाना क्षेत्र के हरगढ़ गांव की है। यहां भाभी से झगड़े से गुस्साई महिला ने अपने भाई के दो बच्चों की हत्या कर दी। महिला ने दोनों बच्चों के सिर पर बोर्ड से वार किया। इससे वे दोनों लहूलुहान हो गये। अस्पताल में उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
यह घटना मंगलवार 19 मार्च 2024 की रात को हुई। देर रात अस्पताल में बच्चों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक हरगढ़ गांव के शंकर भारतीय का बेटा संजय कुछ दिन पहले मुंबई गया था। उसकी बहन पूजा और उसकी पत्नी पार्वती के बीच मंगलवार की शाम कुछ विवाद हो गया। इससे नाराज पूजा ने संजय के दोनों बेटों लकी (5) और अभि (3) के सर पर बोर्ड से वारकर दिया।
जानकारी मिलने पर परिजन बच्चों को लेकर प्रयागराज अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गई। डीसीपी यमुनानगर श्रद्धा नरेंद्र पांडे का कहना है कि घटना के बाद से पूजा फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
सोमवार 6 मई 2024 को तड़के प्रतापगढ़ में बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और डंपर की आमने सामने हुई टक्कर के बाद कार में आग लग गई। कार में पांच लोग...
उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बीच एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। बसपा ने आखिरी क्षण में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह क...
उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की हाई प्रोफाइल सीट बनी रायबरेली से चुनाव मैदान में उतरे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरने के लिए भारतीय जनता पार्ट...
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरसिंह प्रकाश मिश्रा का 4 मई 2024 को निधन हो गया। वे पिछले कुछ माह से अस्वस्थ थे। नरसिंह प्र...
उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान फ्लाइंग स्क्वायड टीम के दरोगा को रोडवेज बस ने कुचल दिया जिससे उसकी ...
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेशनल सेक्रेटरी अतुल कुमार अंजान का शुक्रवार 3 मई 2024 की सुबह लखनऊ में निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे...