विजय मिश्रा लोक नाट्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित

06-April-2023

रायपुर, 6 अप्रैल 2023। विश्व धरोहर के रूप में चिह्नित छत्तीसगढ़ी नाचा के पुरोधा दाऊ दुलार सिंह मंदराजी के जन्म दिवस पर सम्मान संग श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन कन्हारपुरी राजनांदगांव में किया गया। राज्य सरकार द्वारा देय सर्वोच्च लोक कलाकार सम्मान से विभूषित लोक गायिका श्रीमती जयंती यादव, लोकनाट्य निर्देशक विजय मिश्रा अमित लोक संगीतकार आत्माराम कोशा अमात्य, नाचा कलाकार चतुर सिंह, बजरंग,मोहरी वादक नत्थन दास आदि ने मंदराजी दाऊ जी की प्रतिमा में माल्यार्पण तिलकाभिषेक कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


इस अवसर पर  दाऊ मंदराजी लोक संस्था की ओर से विजय मिश्रा, अन्नपूर्णा यादव को लोक कला जगत में उत्कृष्ट योगदान हेतु शाल श्रीफल, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात् सुप्रसिद्ध लोक गायिका जयंती यादव ने अंचरा ल रो-रो भिगोवत हों… देखे-देखे, देवर बाबू-तोर भइया के चाल जैसे अपने गाए लोकप्रिय गीतों को गाकर जनमन को भाव- विभोर किया। साथ ही भोलाराम साहू ने हास्य- व्यंग्य से लोगों को हसांया।


संयोजक आत्माराम कोशा द्वारा लिखे गए छत्तीसगढ़ी बायोपिक फिल्म मदराजी के टाइटल गीत- बबा मदराजी… लोक कला नाचा के सियान गा.. को लोक गायक महादेव हिरवानी ने अपने सुमधुर आवाज में प्रस्तुत किया। इस दौरान ढोलक तबले पर दिनेश साहू,हारमोनियम पर नाचा कलाकार दाऊ चतुर सिंग ने शानदार संगत दी।    


अध्यक्ष की आसंदी से रंगकर्मी विजय मिश्रा ने मंदराजी के योगदान को नाचा जगत हेतु भूतों न भविष्यति अभूतपूर्व अद्वितीय निरूपित किया।आगे उन्होने कहा शोषित उपेक्षित कलाकारों के भीतर दाऊ जी ने आत्मविश्वास का बीजारोपण करके नाचा कला को अमिट पहिचान दी है। कार्यक्रम का संचालन कोशा सहित ग्रामीण कवि पवन यादव पहुंना ने किया।अंत में लोक संगीतकार स्व. खुमान लाल साव, स्व. देवी लाल नाग. रवि रंगारी को श्रद्धांजलि दी गई।

Related News
thumb

नौटंकी के हास्य अभिनेता रम्पत हरामी का निधन

नौटंकी में अपने द्विअर्थी संवादों और अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले हास्य अभिनेता रम्पत सिंह भदौरिया उर्फ रम्पत हरामी का सोमवार, 6 मई 2...


thumb

काजल त्रिपाठी का लोकगीत आग लागे तोहरा कमाई में रिलीज

खुशबू काजल केटी और अभिनेत्री काजल त्रिपाठी के लोकगीत आग लागे तोहरा कमाई में ने म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया है। यह भोजपुरी लोकगीत वर्ल्डवाइड...


thumb

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार

एक्टर साहिल खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। उन्हें महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में मुंबई एसआईटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खान द लायन बुक ऐप नाम...


thumb

अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव में पहुंचे अभिनेता रूबल जैन

सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित किये जा रहे 7-दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव (आई.सी.एफ.एफ.-2024) के...


thumb

12 हजार से अधिक छात्रों ने शिक्षात्मक बाल फिल्मों से ली प्रेरणा

12 हजार से अधिक छात्रों ने शिक्षात्मक बाल फिल्मों से ली प्रेरणा


thumb

विकास मिश्रा के साथ जमेगी आम्रपाली दुबे की जोड़ी

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे फिल्म एक नई सुबह में विकास मिश्रा के साथ नजर आएंगी। जयेश इंटरनेशनल फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ए...