खेल

महाकुंभ मेले में बड़ी दुर्घटना होने से बची, 25 से अधिक टेंट जले

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जनवरी 19, 2025
1 min read • 1.2k views
महाकुंभ मेले में बड़ी दुर्घटना होने से बची, 25 से अधिक टेंट जले

महाकुंभनगर, 19 जनवरी 2025। प्रयागराज की संगमनगरी में चल रहे महाकुंभ मेले में रविवार को बड़ी दुर्घटना होने से टल गयी। इसके लिए पुलिस और फायर सर्विस के जवानों की जितनी प्रसंशा की जाये कम है।

बता दें महाकुंभनगर में झूंसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोअर संगम के सेक्टर 19 में शास्त्री पुल के नीचे शिविर में रविवार की दोपहर में अचानक आग लगी। फायर ब्रिगेड को जैस ही इसकी जानकारी हुई, जवानों ने पूरे इलाके को सील कर दिया और लोगों को बाहर कर आग पर काबू पा लिया।

इस दौरान 25 से अधिक टेंट जल गये। एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि हमें शाम को 4:08 बजे सूचना मिली की एक सिलेंडर फटने के कारण सेक्टर 19 में आग लगी है। 3 मिनट में हमारे उत्तर प्रदेश पुलिस और फायर सर्विस के लोग मौके पर पहुंच गए। स्वंय सेवी संस्थान की भी मदद ली गई और लोगों को निकाल लिया गया। स्थल को खाली कराने के बाद आग पर काबू पाया गया। 4:30 बजे आग पर काबू पा लिया गया।

प्रयागराज के डीएम रविंद्र कुमार मंदर ने बताया कि शाम 4:30 बजे कुंभ क्षेत्र सेक्टर 19 के गीता प्रेस में आग लगने की सूचना हमे मिली थी। अग्निशमन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। गीता प्रेस के साथ 10 प्रयागवाल के टेंट में भी आग फैलने की सूचना मिली थी जिसको बुझा लिया गया है। स्थिति सामान्य है, किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।