खेल

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान, 5 फरवरी को पड़ेंगे वोट

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जनवरी 7, 2025
1 min read • 1.2k views
दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान, 5 फरवरी को पड़ेंगे वोट

नई दिल्ली, 7 जनवरी 2025। दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे और वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी। चुनाव की घोषणा के बाद दिल्ली में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। दिल्ली में इस बार 13 हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दिल्ली में इस बार 2 लाख 8 हजार नए वोटर जुड़े हैं। दिव्यांग और बुजुर्ग वोटरों के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने तारीख का ऐलान करते हुए कहा, EVM मतगणना के लिए पूर्णतया सुरक्षित हैं। EVM से छेड़छाड़ के आरोप निराधार हैं, हम अब इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि चुनाव के समय हम नहीं बोलते। VVPAT प्रणाली वाली EVM मतदान प्रणाली की सटीकता सुनिश्चित करती है। पुराने पेपर बैलट की वापसी अनुचित और प्रतिगामी है। इसका उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया को पटरी से उतारना है।

6 जनवरी को चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटरों की फाइनल लिस्ट जारी की थी। आयोग ने अपने बयान में बताया था कि दिल्ली में कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 मतदाता रजिस्टर्ड हैं। इसके अलावा, इनमें से 84 लाख 49 हजार 645 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 71 लाख 73 हजार 952 महिला मतदाता हैं।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।