खेल

विनू मांकड वनडे ट्राॅफी के लिए छत्तीसगढ़ टीम तैयार, मो. फैज बने कप्तान

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On अक्टूबर 7, 2026
1 min read • 1.2k views
विनू मांकड वनडे ट्राॅफी के लिए छत्तीसगढ़ टीम तैयार

रायपुर, 7 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने मेंस अंडर 19 विनू मांकड वनडे ट्राॅफी 2026-27 के लिए टीम का गठन कर दिया है। यह टीम 8 अक्टुबर 2026 से बीसीसीआई द्वारा पुडुचेरी में आयोजित विनू मांकड ट्राॅफी अंडर 19 -2026-27 में हिस्सा लेगी। मो. फैज खान को इस टीम का कप्तान चुना गया है।

टीम के अन्य खिलाडि़यों में आदित्य वर्मा, आर्यन सिंह, आदित्य वैदवाल, आदित्य यादव, अगमजोत सिंह चग्घर, अगन .त्रिपाठी, अमेय मोरे, अमितेश मिश्रा, अर्शवीर सिंह भाटिया, चन्द्रभूषण साहू, देव ऋषि, धनंजय नायक, सक्षम चौबे , शिवम यादव, तेजस्वी कलभोर और वेदांत खेडिया शामिल हैं।

कब और कहां होंगे मैच

  • 8 अक्टूबर को पहला मैच पांडिचेरी में होगा। इसमें छत्तीसगढ़ की टीम का मुकाबला हरियाणा की टीम से होगा।
  • 10 अक्टूबर को दूसरा मुकाबला पंडिचेरी में ही होगा। इसमें छत्तीसगढ़ की टीम का मुकाबला बिहार की टीम से होगा।
  • 12 अक्टूबर को तीसरा मुकाबला पांडिचेरी में ही उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की टीम के बीच होगा।
  • 14 अक्टूबर को चौथाा मुकाबला छत्तीसगढ़ और पंजाब की टीम के बीच पांडिचेरी में ही होगा।
  • 16 अक्टूबर को पांचवा और अंतिम मुकाबला पांडिचेरी में ही छत्तीसगढ़ और ओडिशा की टीम के बीच होगा।

इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ की रणजी टीम घोषित, अनुज तिवारी चुने गए कैप्टन

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।