रायपुर, 6 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने सीके नायडू ट्राॅफी अंडर 23 की छत्तीसगढ़ टीम घोषित कर दिया है। वरुण सिंह भुई को टीम का कप्तान चुना गया है।
टीम के अन्य खिलाडि़यों में अंबरीश कुमार सिंह, अंकित कुमार, अनुराग साहू, आशीष कुमार धारिया, बी बालाजी राव, दर्शील भाटी, दिवाकर ताम्रकर, जीतेश धर्मेंद्र कुमार, मनराज सिंह ढिल्लो, नवदीप सामले, प्रथम याचक, साहिल रजत शरीफ, शाश्वत शारदा, शोभित शर्मा और यश कुमार वारडा शामिल हैं।
यह टीम वर्ष 2026-27 के प्रथम तीन मैचों के लिए घोषित की गयी है। यह टीम 12 अक्टुबर 2026 से बीसीसीआई द्वारा आयोजित सीके नायडू ट्राॅफी अंडर 23 में हिस्सा लेगी।
कब होंगे मैच
- पहला मैच जम्मू में 12 से 15 अक्टूबर तक खेला जाएगा। इस मैच में छत्तीसगढ़ की टीम का मुकाबला जम्म कश्मीर की टीम के बीच होगा।
- दूसरा मैच 19 से 22 अक्टूबर के बीच भिलाई में खेला जाएगा। इस मैच में छत्तीसगढ़ की टीम का मुकाबला गुजरात की टीम से होगा।
- तीसरा मैच 3 से 6 नवंबर के बीच भिलाई में खेला जाएगा। इस मैच में छत्तीसगढ़ की टीम का मुकाबला मध्य प्रदेश की टीम से होगा।
- चौथा मैच 18 से 21 जनवरी 2027 तक रायपुर में होगा। इम मैच का मुकाबला छत्तीसगढ़ और चंडीगढ़ की टीम के बीच होगा।
- पांचवा मैच 25 से 28 जनवरी 2027 तक न्यू चंडीगढ़ में होगा। यहां का मुकाबला छत्तीसगढ़ और पंजाब की टीम के बीच होगा।
- छठां मैच 2 से 5 फरवरी 2027 तक दिल्ली में होगा। यहां छत्तीसगढ़ और दिल्ली की टीम के बीच मुकाबला होगा।
