खेल

एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम की दोहरी जीत पर संस्कार ग्लोबल में मना जश्न

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On सितम्बर 28, 2026
1 min read • 1.2k views
10455858

प्रतापगढ़, 28 सितंबर 2026। जापान के नागोया में चल रहे एशियाई खेलों में कबड्डी में भारत की महिला टीम ने 37-34 से ईरान को हराकर गोल्‍ड मेडल जीता। मेंस टीम ने भी ईरान को 40-34 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारत ने मेंस कबड्डी में अपना ही रिकॉर्ड बेहतर करते हुए 9वां एशियाई खेल गोल्ड मेडल जीता।

एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी पुरुष, महिला टीमों द्वारा स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने पर संस्कार ग्लोबल स्कूल, टेउंगा में खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी गई। छात्र – छात्राओं ने तिरंगा लहराकर और भारत माता की जय का उद्घोष करते हुए भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। चेयरपर्सन डॉ.अंजना सिंह सेंगर ने इस दोहरे स्वर्ण पदक को देश के लिए अत्यंत गर्व का क्षण बताया।

निदेशक रंजन सिंह एवं प्रिंसिपल समीना अख्तर ने कहा कि एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम का यह शानदार प्रदर्शन देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने खेल के प्रति छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि अनुशासन, कड़ी मेहनत और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

स्निग्धा शर्मा, तनवी सिंह, हर्षिता मिश्रा, शौर्यवी, मानवी श्रीवास्तव, अनुष्का सिंह, जिकरा हुसैन, माही, अरविश फ़ातिमा, मशाबा समन, सिद्धी सिंह, जैनब सिद्दीकी आदि छात्र – छात्राओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी व्यक्त की।

 

​

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.