बाबा मिश्रा, प्रतापगढ़ के गौरव थे: धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडेय

प्रतापगढ़, 8 सितंबर 2026। शिव प्रताप मिश्र बाबा जो पूर्व में राज्यसभा के सदस्य रहे और कांग्रेस के शीर्ष नेता रहे, को उनकी 26वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। प्रतापगढ़ में सर्वोदय सद्भावना संस्थान ने सद्भावना दिवस के रूप में उनकी 26वीं पुण्यतिथि मनाई। यह आयोजन रामानुज आश्रम में वरिष्ठ कवि डॉ डॉक्टर संगम लाल त्रिपाठी भंवर की अध्यक्षता में किया गया।

इस मौके पर जिला अस्पताल में बाबा मिश्रा की याद में मरीजों को फल का वितरण किया गया। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शैलेंद्र कुशवाहा की मौजूदगी में धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडेय अनिरुद्ध रामानुज दास ने मरीजों को फल बांटा। मुख्य रूप से डॉक्टर मनोज खत्री, डॉक्टर अवंतिका पांडेय, विजय यादव, विनीत कुमार, राजेश यादव, अजय तिवारी, राजेंद्र कुमार इस मौके पर उपस्थित रहे।

उधर विश्वम प्रकाश पांडेय और संतोष त्रिपाठी ने वकील परिषद तथा अंकिता पांडेय, संतोष उर्फ गुड्डू शर्मा ने वृद्धा आश्रम महुली में फल वितरण किया। बेसिक शिक्षा परिषद के पूर्व अध्यक्ष पंडित राजाराम दुबे मुख्य अतिथि रहे।

संस्थान के अध्यक्ष धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडेय अनिरुद्ध रामानुज दास ने बाबा मिश्रा को याद करते हुए उन्हें प्रतापगढ़ गौरव बताया। उन्होने बताया कि बाबा मिश्रा शहर से सटे रामनगर ग्राम में एक पुरोहित के घर पैदा हुए और अपनी प्रतिभा से भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चुनाव का अमेठी में संचालन किया। वह जब इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पढ़ते थे तो पीला वस्त्र और खड़ाऊ पहनकर के विश्वविद्यालय में पढ़ने जाते थे। इसलिए उन्हें लोग बाबा मिश्रा कहने लगे।

विश्वविद्यालय की शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात वह राजा दिनेश सिंह के बुलावे पर दिल्ली गए जहां उनकी मुलाकात तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा नेहरू गांधी से हुयी। उनकी क्षमता और वाकपटुता को देखकर श्रीमती इंदिरा नेहरू गांधी ने बाबा मिश्रा को ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस कमेटी का संयोजक बनाया।

राजीव गांधी जी ने संगठन के प्रति बाबा की वफादारी को देखते हुए राज्यसभा का सदस्य बनाया। वह प्रतापगढ़ के समस्त राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं का बहुत सम्मान करते थे। दिल्ली जाने पर उनके रहने और खाने की व्यवस्था प्रदान करते थे तथा लौटते समय रेल किराया भी देते थे।

कवियों एवं साहित्यकारों ने रचना के माध्यम से आपको अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दयालुता एवं करुणा की प्रतिमूर्ति बताया। गिरीश चंद्र मिश्र शिक्षक नेता, निर्मला पांडेय, प्रधानाचार्य नारायणी रामानुज दासी, इं अनामिका पांडेय, कल्पना तिवारी दिव्या, विश्वम प्रकाश पांडेय, डॉक्टर अंकिता पांडेय, शेखर त्रिपाठी, कनक तिवारी, आरविका पांडेय छोटेलाल सरकार, पप्पू पाल, दीपक कुमार आदि उपस्थित रहे। संचालन सुरेश नारायण दुबे एडवोकेट व्योम ने किया।