देश

लखनऊ में डिप्टी कमिश्नर धनेंद्र पांडेय रिश्वत लेते गिरफ्तार

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On फ़रवरी 20, 2025
1 min read • 1.2k views
लखनऊ में डिप्टी कमिश्नर धनेंद्र पांडेय रिश्वत लेते गिरफ्तार

लखनऊ, 20 फरवरी 2025। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है, जहां राज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर धनेंद्र पांडेय को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, एक निजी कंपनी को 20 लाख रुपये का जीएसटी रिफंड देने के बदले धनेंद्र पांडेय ने दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। इस पर संबंधित कंपनी के प्रतिनिधि ने विजिलेंस हेल्पलाइन पर इसकी शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही विजिलेंस टीम ने तत्काल कारर्वाई की योजना बनाई। टीम ने फर्जी ग्राहक बनाकर धनेंद्र पांडेय से संपर्क किया और जैसे ही उन्होंने दो लाख रुपये की रिश्वत ली, विजिलेंस टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस अधिकारियों ने उनके कार्यालय और अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी शुरू कर दी है। धनेंद्र पांडेय के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

इस मामले को लेकर सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत दोषियों के खिलाफ सख्त कारर्वाई की जाएगी। इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी के बाद सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है, और यह देखना दिलचस्प होगा कि आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।