लखनऊ, 23 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश में यातायात निदेशालय ने बड़ा फैसला लेते हुए पूरे प्रदेश में ई-चालान बंद कर दिया है। 23 सितंबर 2026 की मध्य रात्रि से यह व्यवस्था प्रभावी कर दी गयी है। निदेशालय ने आये दिन मिलने वाली शिकायतों को देखते हुए यह फैसला लिया है। इससे लोगों को पेरशानी हो रही थी। इसके बदले निदेशालय जल्द ही नई व्यवस्था प्रभावी करेगा।
मिली जानकारी के मुताबिक यातायात निदेशालय ने प्रदेश के सभी पुलिस अधिकारियों को न्यायालय और लोक अदालत की रसीदें 23 सितंबर 2026 की मध्य रात 12 बजे से पहले अपलोड करने के निर्देश दिए थे। ये डाटा बुधवार 23 सितंबर की रात फीड कर लिया गया। पुरानी ई-चालान व्यवस्था के लंबित आंकड़ों को भी नई व्यवस्था में स्थानांतरित करने की पूरी प्रक्रिया जारी है। अगर कहीं पर कोई लापरवाही बरती जाती है तो इसमें सबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
