देश

पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटा जनसत्ता दल, गोपाल जी कर रहे ताबड़तोड़ बैठकें

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On अगस्त 5, 2025
1 min read • 1.2k views
पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटा जनसत्ता दल, गोपाल जी कर रहे ताबड़तोड़ बैठकें

वाराणसी, 5 अगस्त 2025। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारी में पुरजोर ढंग से जुट गयी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया के निर्देश पर पार्टी पदाधिकारी प्रदेशभर में सक्रिय हो गये हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी लगातार जिलेवार समीक्षा बैठक कर रहे हैं। उनके साथ पार्टी महासचिव कैलाश नाथ ओझा भी संगठन को मजबूत करने में कूद पड़े हैं।

वाराणसी मण्डल के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक वाराणसी सर्किट हाउस सभागार-2 में आयोजित की गयी। समीक्षा बैठक में वाराणसी, गाज़ीपुर एवं चंदौली के जिलाध्यक्ष समेत समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में अहम मुद्दो पर हुई चर्चा, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पदाधिकारियों को प्रेरित किया गया। पार्टी ने छात्रसंघ चुनाव बहाली पर का पूर्ण समर्थन किया है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ बलबीर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल, पूर्व ब्लाक प्रमुख हितेश प्रताप सिंह पंकज समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।