ज्वाला प्रसाद सिंह बने अजगरा महान संवाद के विजेता

प्रतापगढ़, 31 अगस्त 2026। नगर पालिका परिषद बेल्हा, प्रतापगढ़ द्वारा आयोजित ‘अजगरा महान संवाद-2026″ के अंतर्गत नगर के प्रत्येक वार्ड से चयनित वार्ड विजेता प्रतिभागियों के मध्य आज दिनांक 30 अगस्त 2026 को पूर्वान्ह 11:00 बजे नगर पालिका परिषद बेल्हा कार्यालय में निर्णायक चरण का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद बेल्हा की अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता सिंह एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों से चयनित वार्ड विजेता प्रतिभागियों को पुष्पगुच्छ एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित करने के साथ हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

सम्मान समारोह के उपरांत ‘अजगरा महान संवाद’-2026″ का निर्णायक चरण प्रारंभ हुआ। इसमें वार्ड स्तर पर चयनित प्रतिभागियों से विभिन्न महत्वपूर्ण, समसामयिक एवं सामाजिक विषयों पर प्रश्नोत्तरी की गई। प्रतिभागियों के ज्ञान, तार्किक क्षमता, विषय की समझ, चिंतनशील दृष्टिकोण, विचारों की स्पष्टता तथा अभिव्यक्ति कौशल का मूल्यांकन किया गया।

प्रतियोगिता के लिए गठित निर्णायक मंडल में संतोष कुमार मिश्रा, बृजेश सिंह, श्रीमती प्रियंका सिंह एवं श्रीमती मधु रावत द्वारा प्रतिभागियों से विषय आधारित प्रश्न पूछे गए। प्रतिभागियों ने पूरे आत्मविश्वास एवं उत्साह के साथ प्रश्नों के उत्तर देते हुए अपने विचारों की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। कड़े एवं रोचक मुकाबले के उपरांत निर्णायक मंडल द्वारा परिणाम घोषित किए गए, जिसमें प्रथम स्थान ज्वाला प्रसाद सिंह, द्वितीय स्थान सर्वेश सिंह तृतीय स्थान शिवम मिश्रा एवं ऋषेंद्र पांडे (संयुक्त) रहे।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता सिंह ने कहा कि अजगरा महान संवाद प्रतिभाओं को अपनी बात रखने का मंच देने के साथ-साथ उनमें तार्किक सोच, प्रश्न करने की क्षमता और सामाजिक विषयों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने का सार्थक प्रयास है।

अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री विशाल विक्रम सिंह ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड से प्रतिभाओं का चयन कर उन्हें एक साझा मंच पर लाना इस आयोजन की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि विचारों की शक्ति ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बनती है और ऐसे मंच नई पीढ़ी को अपने विचारों के माध्यम से समाज से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों एवं प्रतिभागियों में विशेष उत्साह एवं शानदान प्रदर्शन की सराहना की। अजगरा महान संवाद-2026 का यह आयोजन स्वस्थ वैचारिक प्रतिस्पर्धा, तार्किक चिंतन और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की दशा में एक उल्लेखनीय पहल के रूप में सामनें आया।

नगरपालिका परिषद बेल्हा का यह आयोजन इस संकल्प का प्रतीक है कि नगर की प्रतिभाओं को मंच ही नहीं, बल्कि अपनी सोच और विचारों का समाज के सामने रखने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा।

अधिशासी