देश

प्रदीप सिंघल फिर बने अमेठी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On मार्च 21, 2025
1 min read • 1.2k views
प्रदीप सिंघल फिर बने अमेठी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष

अमेठी, 21 मार्च 2021। प्रदीप सिंघल को फिर अमेठी जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। 20 मार्च को कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस आशय का पत्र जारी किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष की सूची सार्वजनिक होते ही देर रात से ही लोग जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल को बधाई देने लगे।

इसके लिए सांसद किशोरी लाल शर्मा का भी कांग्रेस जनों ने आभार जताया है। प्रदीप सिंघल को पहली बार 2019 में पार्टी जिलाध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई थी। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता पर शीर्ष नेतृत्व ने इतना बड़ा भरोसा जताया है। इसके लिए मैं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा का आभार ज्ञापित करता हूं।

उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलते हुए आगामी 2027 के चुनाव में पांचो विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करना मेरा लक्ष्य होगा। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह ने दी।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।