देश

हैंसी बाजार में सरेआम शमीम की हत्या से दहशत, पुलिस पर उठे सवाल

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On दिसम्बर 27, 2024
1 min read • 1.2k views
हैंसी बाजार में सरेआम शमीम की हत्या से दहशत, पुलिस पर उठे सवाल

प्रतापगढ़, 27 दिसंबर 2024। यूपी के प्रतापगढ़ में हैंसी बाजार में सरेआम की गयी शमीम की हत्या से दहशत का माहौल है। इस घटना के बाद पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने घटना के बाद मौके पर पहुंचे और हत्यारों को जल्द पकड़ने की बात कही है।

बता दें जिले के मांधाता थाना क्षेत्र के शिवरा निवासी मोहम्मद शमीम पुत्र हजरत अली 26 दिसंबर की शाम हैंसी बाजार आया था। यहां अपाचे बाइक पर सवार दो युवकों ने शमीम की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी और आसानी से भाग निकले।

पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी के माध्यम से कातिलों की सुरागकशी की जा रही है। पुलिस को मौके से कारतूस के दो खोखे और एक जिंदा कारतूस मिले। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और साक्ष्य संकलन किया।

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने पुरानी रंजिश में शमीम की हत्या किये जाने की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस प्रत्येक पहलू पर पड़ताल कर रही है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।