जेठवारा (प्रतापगढ़), 11 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में मंगलवार 11 अगस्त को प्राथमिक और उच्च प्राथमिक डेरवा के बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस तिरंगा यात्रा ने लोगों का मन मोह लिया। यात्रा की अगुवाई प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रभा शंकर पाण्डेय और उच्च प्राथमिक विद्यालय डेरवा के प्रधानाध्यापक मोहम्मद कुतुबुद्दीन ने संयुक्त रुप से किया।
तिरंगा यात्रा प्राथमिक विद्यालय डेरवा से प्रारंभ होकर डेरवा बाजार चौराहा कुंडा रोड होते हुए सबलगढ़ बस्ती से होकर पुन: विद्यालय पहुंची। यात्रा के दौरान बच्चों के साथ साथ शिक्षक भी चल रहे थे। बच्चे भारत माता की जय घोष के नारे लगा रहे थे। बच्चे हाथ में तिरंगा लिए हुए देशभक्ति भावना से ओतप्रोत होकर चल रहे थे।
छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रभा शंकर पाण्डेय ने कहां कि आज पूरा राष्ट्र तिरंगा यात्रा निकाल रहा है। यह तिरंगा हमारी आन बान शान है। तिरंगा ही हमारे राष्ट्र का गौरव है। तिरंगा ही हमारी अस्मिता है। तिरंगे के सम्मान में ही पूरे राष्ट्र का सम्मान निहित है इसलिए यह तिरंगा भारत का स्वाभिमान है। इसलिए प्रत्येक क्षण हम सबके मन में राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव होना चाहिए। क्योंकि राष्ट्र के विकास में ही हम सब का विकास निहित है।
इस अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय डेरवा के सहायक अध्यापक बलराम शुक्ला ,पुष्पेंद्र पांडे ,संतोष कुमार, सयीद अहमद सिद्दीकी, विकास चंद्र वैश्य आदि उपस्थित रहे।
