लखनऊ, 8 जून 2026। यूपी एसटीएफ ने कांट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट के जवानों ने अयोध्या के महराजगंज थाना क्षेत्र में 7 जून 2026 की मध्य रात्रि हुई मुठभेड़ में यह सफलता हासिल की। मिली जानकारी के अनुसार भानु प्रताप सिंह मूल रूप से गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र के विधनापार का निवासी था। उस पर हत्या, डकैती समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में 40 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। वह लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। भानु पर गोरखपुर, आजमगढ़ समेत कई जनपदों में 1.65 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
प्रयागराज एसटीएफ की टीम ने इंस्पेक्टर जेपी राय के नेतृत्व में भानु प्रताप सिंह की तलाश कर रही थी। महाराजगंज थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान भानु प्रताप सिंह के सीने में गोली लगी। देर रात करीब 12 बजे के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अयोध्या पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
