SBI में नौकरी पाने का मौका, 1500 पदों पर वैकेंसी

नई दिल्ली, 20 जून 2026। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (sbi) में नौकरी करने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका आया है। sbi में निकली इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- sbi.bank.in पर जाना होगा। बैंकिंग सेक्टर की इस वैकेंसी में सभी कैटेगरी के लिए पोस्ट वाइज वैकेंसी डिटेल्स जारी हो गई है।

आवेदन प्रक्रिया 18 जून 2026 से शुरू हो गई है। आवेदन के लिए कैंडिडेट्स को 8 जुलाई 2026 तक का समय मिला है।

कैसे करें आवेदन

  • ऑफिशियल वेबसाइट- sbi.bank.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर careers सेक्शन में जाएं।
  • इसके बाद RECRUITMENT OF PROBATIONARY OFFICERS के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब Apply Online Form पर जाएं।
  • अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

SBI PO का सेलेक्शन कैसे होगा

  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में पीओ की भर्ती तीन लेवल की परीक्षा से होगी।
  • सबसे पहले ऑनलाइन प्रीलिम्स परीक्षा अगस्त में होगी।
  • फेज 2 में ऑनलाइन मेन्स परीक्षा सितंबर 2026 में होगी।
  • फेज 3 में ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू का आयोजन अक्टूबर या नवंबर में होगा।

प्रीलिम्स एग्जाम पैटर्न

एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा कुल 100 मार्क्स की होगी। इसमें तीन सब्जेक्ट से सवाल होंगे। हर एक सवाल के लिए 1 अंक निर्धारित है। ऐसे में पूरी परीक्षा में 100 सवाल होंगे, जिसके लिए 1 घंटे का समय मिलेगा। गलत जवाब पर 1/4 यानी 4 गलत जवाब पर एक अंक कट जाएगा। सबसे पहले 40 सवाल इंग्लिश सब्जेक्ट से होंगे।

कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स

  • कुल 1500 पदों पर भर्तियां होंगी।
  • जनरल कैटेगरी में कुल 588 पदों पर भर्तियां होनी हैं।
  • ओबीसी में 390 पदों पर, एससी में 234 पदों पर, एसटी में 144 और EWS में भी कुल 144 पद निर्धारित किए गए हैं।

आवेदन शुल्क

स्टेट बैंक में पीओ भर्ती में आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के तौर पर 750 रुपये जमा करने होंगे। इसमें एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के कैंडिडेट्स बिना किसी फीस के आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फीस जमा करने के लिए कैंडिडेट्स नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ट, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आयु सीमा योग्यता

स्टेट बैंक पीओ भर्ती में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 21 साल से ज्यादा और 30 साल से कम होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी भी स्ट्रिम में ग्रेजएट की डिग्री होनी जरूरी है। वैकेंसी की पूरी डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट- sbi.bank.in पर देख सकते हैं।

कितनी होगी पीओ की सैलरी

स्टेट बैंक में पीओ बनने के बाद जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड 1 के तहत सैलरी मिलेगी। इसमें बेसिक सैलरी 48,480 रुपये होगी। इसमें सैलरी 48,480 रुपये से 85,920 रुपये तक होगी। इसके अलावा कई सरकारी भत्तों का लाभ भी होगा।