SSC CGL में अप्लाई के लिए 22 जून 2026 तक मौका, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली, 20 जून 2026। SSC CGL 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का आखिरी मौका 22 जून 2026 तक है। सेन्ट्रल की सर्विस चाहने वाले युवाओं के लिए यह बढि़या अवसर है। 21 मई 2026 से इसके लिए आवेदन शुरू हो गया था। आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जून 2026 है। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 जून 2026 है। यदि आवेदन फॉर्म में कोई गलती हो जाती है तो उम्मीदवारों को सुधार का भी अवसर मिलेगा। सुधार के लिए विंडो 29 जून से 1 जुलाई 2026 तक खुली रहेगी।

SSC CGL 2026 कब होगी परीक्षा

SSC CGL टियर-1 परीक्षा अगस्त से सितंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। टियर-2 परीक्षा दिसंबर 2026 में होने की संभावना है। एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी किए जाएंगे। रिजल्ट की तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

SSC CGL 2026 ऐसे करें आवेदन

  • पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • यदि पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो New Registration पर क्लिक करके अपना पंजीकरण करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • SSC CGL 2026 आवेदन लिंक को खोलें।
  • मांगी गई सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी एक बार जांच लें।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। महिला उम्मीदवारों, दिव्यांग (PH) उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क रखा गया है। फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड या मोबाइल वॉलेट के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।