हितेश शंकर ने पीएम मोदी को सौंपी राम मंदिर पर बनी कॉफी टेबल बुक

18-April-2024

नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार 18 अप्रैल 2024 को आह्वान किया कि श्रीराम जन्मभूमि के मंदिर के लिए सदियों के संघर्ष, बलिदान, समर्पण, त्याग, विजय एवं सामाजिक चेतना के उद्घोष की कहानी पूरे विश्व के भारत वंशियों तक पहुंचनी चाहिए। श्री मोदी ने यहां भारत प्रकाशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अरुण गोयल एवं पांचजन्य के संपादक हितेश शंकर के हाथों पांचजन्य द्वारा एक कॉफी टेबल बुक सबके राम के रूप में प्रकाशित 500 वर्षों के श्री राम जन्मभूमि के संघर्ष की गाथा को ग्रहण करने के बाद उक्त उद्गार व्यक्त किये। खास बात यह है कि इस पुस्तक को पढ़ने के साथ साथ हिंदी और अंग्रेजी में सुना भी जा सकता है। इस पुस्तक में भगवान राम और उनकी अयोध्या के बारे में वैज्ञानिकता से देखने का प्रयास किया गया है। यह किताब साक्ष्यों के आधार पर लोगों के अनेकों अनसुलझे प्रश्नों का उत्तर देगी।


डिजीटल सुविधा से संपन्न इस अनूठी कॉफी टेबल बुक को हाथ में जैसे ही प्रधानमंत्री ने लिया, वैसे ही सुंदरकांड की चौपाई रामकाज कीन्हे बिनु मोहि कहां विश्राम गूंजी। इसे सुन कर प्रधानमंत्री श्री मोदी भावुक हो गये। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सभी प्रमुख विभूतियों और अलग-अलग देश में सभी भारतवंशियों तक सदियों के संघर्ष और सत्य की जीत की यह गाथा अवश्य पहुंचे।


हितेश शंकर ने पुस्तक की विषयवस्तु पर चर्चा करते हुए कहा कि भारत के कण कण में राम हैं। आध्यात्म, इतिहास, मिथक या विज्ञान क्या है। सबके राम, राम जन्म भूमि और जन्म तिथि का सच, अयोध्या के इतिहास को उसके वर्तमान से जोड़ता अध्याय, ऐसी तमाम बातों को कहती एक अनूठी पुस्तक है। अयोध्या में राम मंदिर के लिए 500 वर्षों का संघर्ष अब सार्थक हो गया है। दुनिया भर के करोड़ों रामभक्तों का अपने आराध्य की जन्मभूमि पर मंदिर का सपना साकार हो चुका है। इस पुस्तक में राम मंदिर की नींव में दबे समर्पण, त्याग, बलिदान और सामाजिक चेतना के उद्घोष की अनकही कहानियां हैं।


उन्होंने कहा कि संघर्षों की कहानियों, प्रभु राम से जुड़ी आस्थाओं, पौराणिक कथाओं से जुड़े इतिहास और तथ्यों को इस पुस्तक में ज्ञान की प्रामणिकता के साथ एक नए स्वरूप में लाया गया है। इस किताब में आडियो के रूप में प्रभु राम से जुड़ी वह सारी जानकारी मिलेगी जो उनके विराट रूप को सिर्फ भारत में नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए आदर्श का प्रतीक बनाता है।


इस पुस्तक में भारत की ऐसी महान विभूतियों के राम नाम पर विचार पढ़ने एवं सुनने को मिलेंगे जो देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में जाने जाते हैं। इस पुस्तक के माध्यम से आपको पता चलेगा कि क्यों प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अयोध्या को राष्ट्रीय अभिमान कहते थे। इस पुस्तक के माध्यम से लोग यह जान पाएंगे कि राम राज्य, राम रीति और राम नीति को प्रधानमंत्री श्री मोदी, राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय, सरसंघचालक मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जूना आखाड़ा के आचार्य महामंडलेवर स्वामी अवधेशानंद गिरि कैसे देखते हैं। ये सभी राम मंदिर संघर्ष के साक्षी रहे हैं। 

Related News
thumb

नौजवानोें को विरासत में मिली संपत्ति को लूटना चाहती है कांग्रेस : मोदी

पिछले कुछ दिनों से लगातार कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर पार्टी पर हमला बोल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार 24 अप्रैल 2024 को एक बार फिर का...


thumb

लालू यादव के बच्चों की संख्या पर सवाल उठाने वालों को मिला करारा जवाब

लालू प्रसाद यादव के बच्चों की संख्या को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सवाल उठाये तो आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव जो लालू यादव के बेटे हैं...


thumb

अरविंद केजरीवाल के पत्र पर तिहाड़ जेल के डीजी ने दिया दो टूक जवाब

दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य पर तिहाड़ जेल के महानिदेशक संजय बेनीवाल ने दो टूक जवाब दिया है। महानिदेशक संजय बेनीवाल ने कहा, खाना हमारे यह...


thumb

वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी नए नौसेना प्रमुख होंगे

वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी नए नौसेना प्रमुख होंगे। वह इस महीने के अंत में एडमिरल आर हरि कुमार का स्थान लेंगे। अपने 30 साल के करियर में कई अहम...


thumb

अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, 29 अप्रैल को होगी सु...

दिल्ली शराब नीति धोखाधड़ी मामले में जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने जल्द राहत देने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्...