मिर्ज़ापुर में तहसीलदार के पेशकार ने जहर खाकर की आत्महत्या

24-April-2024

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में तहसीलदार के पेशकार ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। 24 अप्रैल 2024 की सुबह पेशकार के जहरीला पदार्थ निगलने की जानकारी मिलते ही तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बुधवार सुबह करीब नौ बजे तहसीलदार के पेशकार रामसहाय सिंह ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।


सूचना मिलते ही तहसील कर्मियों में हड़कंप मच गया। उसे तत्काल इलाज के लिए सीएचसी मड़िहान ले जाया गया। जहां हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर इलाज के दौरान पेशकार की मौत हो गई। रामसहाय सिंह अर्दली से पदोन्नत होकर लगभग 25 वर्षों से मड़िहान तहसील में पेशकार के पद पर कार्यरत थे। कहा जा रहा था कि उनके रिटायरमेंट में अभी डेढ़ साल बाकी था। राजस्व परिषद के अध्यक्ष डॉ. रजनीश दुबे ने 18 अप्रैल को मड़िहान तहसील के कार्यालयों का निरीक्षण किया था। आरोप है कि कोर्ट की फाइलें गायब होने के मामले में कार्रवाई के लिए दबाव डाला जा रहा था।

Related News
thumb

नितिन उपाध्याय और उसकी गर्लफ्रेंड रेशमा ने 1560 बेरोजगारों से की ठगी

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पुलिस ने नितिन उपाध्याय और उसकी गर्लफ्रेंड रेशमा को गिरफ्तार किया है। नितिन सुल्तानपुर जिले के चांदा थाना के आनापुर भीख...


thumb

छत्तीसगढ़ में पहली बार नक्सली ठिकानों पर मिला बुलडोजर

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में मंगलवार 30 अप्रैल 2024 की सुबह करीब 6 बजे जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। अबूझमाड़ में सुरक्षाकर्मियों ने न...


thumb

चुनाव के दौरान बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे नक्सली : सुंदरराज

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-कांकेर सीमा क्षेत्र के अबूझमाड़ में मंगलवार 30 अप्रैल 2024 को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो महिलाओं समेत दस नक्सली मारे...


thumb

छत्तीसगढ़ में तीन महिला सहित 10 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में तीन महिला सहित 10 नक्सली मारे गए। राज्य के उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय ...


thumb

नगर पालिका परिषद गाजीपुर के ईओ आलोक कुमार ने की आत्महत्या

नगर पालिका परिषद गाजीपुर के ईओ आलोक कुमार ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मूल रूप से आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर...