सपा उम्मीदवार के पक्ष में आए प्रमोद तो रत्ना ने उनके खिलाफ खोला मोर्चा

20-April-2024

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में 2024 के लोकसभा चुनाव में राजनीति बदली बदली नजर आ रही है। प्रतापगढ़ की संसदीय राजनीति में कभी एक दूसरे की धुरी बने कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी और कालाकांकर रियासत की राजकुमारी रत्ना सिंह इस बार अलग-अलग खेमे में हैं। प्रतापगढ़ जिले में कांग्रेस पार्टी ने कोई उम्मीदवार नहीं उतरा है। इंडिया गठबंधन की ओर से यहां समाजवादी पार्टी से एसपी सिंह पटेल को चुनाव मैदान में उतारा गया है। 


कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी एसपी सिंह पटेल के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इधर प्रमोद तिवारी के सक्रिय होते ही कभी उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाली कालाकांकर  रियासत की राजकुमारी रत्ना सिंह ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और वह भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संगम लाल गुप्ता के समर्थन में खुलकर आ गई हैं। 


17 अप्रैल 2024 को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में उपस्थित राजकुमारी रत्ना सिंह ने सीधे तौर पर कहा कि हम सब मिलकर प्रमोद तिवारी के उम्मीदवार को एक लाख से अधिक मतों से हराएंगे।  राजकुमारी रत्ना सिंह प्रतापगढ़ जिले से तीन बार कांग्रेस के टिकट पर सांसद रह चुकी हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भी वह कांग्रेस की उम्मीदवार थीं।


इस चुनाव में पराजित होने के बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर लिया था। फिलहाल राजकुमारी रत्ना सिंह प्रतापगढ़ जिले की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद सक्रिय रूप से कोई दखल नहीं दिया किंतु इस बार जब से प्रमोद तिवारी समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार एसपी सिंह पटेल के समर्थन में उतरे हैं तब से राजकुमारी रत्ना सिंह भी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संगम लाल गुप्ता के समर्थन में सक्रिय हो गई हैं। 


राजकुमारी रत्ना सिंह ने साफ कहा है कि प्रतापगढ़ में भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार भारी बहुमत से जीत हासिल करेगा। वह किसी भी कीमत पर समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार को जीत हासिल नहीं करने देंगी। राजकुमारी रत्ना सिंह ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास योजनाएं सभी वर्ग के लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को इसका पूरा लाभ मिलेगा और भारी बहुमत से जीत हासिल होगी। 


Related News
thumb

सीपीआई नेता अतुल कुमार अंजान का निधन

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेशनल सेक्रेटरी अतुल कुमार अंजान का शुक्रवार 3 मई 2024 की सुबह लखनऊ में निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे...


thumb

ट्रिपल ए की बैठक में गर्भवती महिला और बच्चों के सर्वेक्षण के बारे म...

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरा के अंतर्गत उपकेंद्र सुल्तानपुर पर 2 मई 2024 को ट्रिपल ए की बैठक की गई। बैठक में ...


thumb

प्राकृतिक खेती और पौधशाला को बनाएं आजीविका का साधन

कृषि सखियां प्राकृतिक खेती के साथ पौधशाला को आजीविका का साधन बनाएं। उक्त बातें जिला ग्राम्य विकास संस्थान परमानंदपुर में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण...


thumb

प्राथमिक विद्यालय अगोरी की बाजार में किया गया बच्चों का स्वास्थ्य प...

चिल्ड्रेन ऑफ अर्थ संस्था के सर्वे स्मितम अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय अगोरी की बाजार में आयोजित वार्षिक उत्सव में संस्था सचिव भगवन डेंटल क्लिनिक...


thumb

मां दुर्गा के प्राण प्रतिष्ठा पर निकली भव्य कलश यात्रा

विकासखण्ड मान्धाता के धरमपुर गांव मे सर्व समाज के सहयोग से मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमे समाज क्षेत्र क...


thumb

प्रतापगढ़़ में पारदर्शी वोटिंग की तैयारी पूरी , डीएम ने हर बिन्दु पर...

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में पोस्टल बैलेट, ईटीपीबीएमएस व होम वोटिंग, फैसिलिटेशन सेन्टर पर लगे समस्त एआरओ तथा सम्बन्धित अधिकारियों और कर्मचारियो...