देश

सोमनाथ मं​दिर में 72 घंटे निरंतर हुई ओंकार नाद की गूंज, पीएम मोदी बने साक्षी

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जनवरी 11, 2026
1 min read • 1.2k views
PM Modi

नई दिल्ली, 11 जनवरी 2026। विश्वप्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में 72 घंटे निरंतर ओंकार नाद की गूंज होने का रिकॉर्ड बना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस गूंज के साक्षी बने। बता दें सोमनाथ मंदिर में 8 से 11 जनवरी तक तीन दिवसीय ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मनाया गया।

गुजरात के प्रभास पाटन में स्थित विश्वप्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में 1026 ईस्वी में महमूद गजनवी ने प्रथम आक्रमण किया था। इस आक्रमण की ठीक 1000वीं वर्षगांठ की स्मृति में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया गया। यह 1951 में सरदार वल्लभभाई पटेल के नेतृत्व में मंदिर के पुनर्निर्माण और राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा उद्घाटन के 75 वर्ष पूर्ण होने का भी गौरवपूर्ण अवसर है। इस ऐतिहासिक पर्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष रूप से भाग लिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने 10 जनवरी की रात लगभग 8 बजे सामूहिक ‘ओमकार मंत्र’ जाप में सक्रिय भाग लिया। यह अनुष्ठान 72 घंटे तक लगातार चला। इसमें देशभर से आए सैकड़ों संत शामिल हुए। इस निरंतर ओंकार नाद ने पूरे मंदिर परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। यह गूंज भारत की सभ्यतागत सहनशीलता और अटूट आस्था का प्रतीक बनी।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।