प्रतापगढ़, 28 फरवरी 2026। प्रतापगढ़ में कृषि यंत्र अनुदान पर मिल रहा है। उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव ने किसानों से कहा है कि अनुदान पर कृषि यंत्र प्राप्त करने के लिए बुकिंग 25 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे से प्रारम्भ है। 4 मार्च 2026 को रात्रि 12 बजे तक बुकिंग की जा सकती है।
कैसे करें बुकिंग
- आवेदन विभागीय पोर्टल की वेबसाइट www.agridarshanup.up.gov.in पर आनलाइन जनपदवार की जायेगी।
- www.agridarshanup.up.gov.in लिंक पर किसान कार्नर के अन्तर्गत यंन्त्र बुकिंग प्रारम्भ पर क्लिक कर आनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
- यंत्रों का विवरण यंत्र बुकिंग एंव अनुदान प्रक्रिया से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल www.agridarshanup.up.gov.in पर उपलब्ध है।
ये करना जरुरी
लाभार्थियों का चयन/बुकिंग टोकन कन्फर्म होने की तिथि से कृषि यन्त्र क्रय कर (कस्टम हायरिंग एंव फार्म मशीनरी बैंक भी सम्मिलित) क्रय रसीद यन्त्र की फोटो एंव संबन्धित अभिलेख अधिकतम 10 दिन अथवा उससे पूर्व विभागीय पोर्टल www.agridarshanup.up.gov.in अभिलेख एंव upyantratracking.in पर अपलोड़ करना अनिवार्य होगा। ई-लाटरी हेतु स्थल, तिथि एवं समय की जानकारी आवेदकों के मध्य उप कृषि निदेशक द्वारा स्थानीय समाचार पत्रो एवं अन्य माध्यमो के द्वारा दी जायेगी।














