• Home
  • वैकेंसी
  • कंबाइंड मेडिकल सर्विस के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन, 1358 पद रिक्त
UPSC CMS Recruitment 2026

कंबाइंड मेडिकल सर्विस के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन, 1358 पद रिक्त

नई दिल्ली, 13 मार्च 2026। मेडिकल क्षेत्र में कंबाइंड मेडिकल सर्विस यानि CMS के रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे गये हैं। यह भर्ती संघ लोक सेवा आयोग यानि UPSC द्वारा आयोजित परीक्षा के माध्यम से की जाएगी।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के जरिए कुल 1358 पदों पर भर्तियां जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

जरुरी बातें

  • आवेदन प्रक्रिया 11 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है।
  • उम्मीदवार 31 मार्च 2026 शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • इसी तारीख तक एग्जाम फीस भी जमा करना होगा।
  • परीक्षा की तारीख 2 अगस्त 2026 तय की गई है।

कैसे करें आवेदन

  • UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Combined Medical Services Examination 2026 का लिंक खोजें।
  • इसके बाद Apply Online के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन करके अपनी जरूरी जानकारी भरें।
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
  • अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

यहा क्लिक कर देखें नोटिफिकेशन : UPSC CMS Recruitment 2026 Notification

कितने पदों पर भर्ती

  • इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1358 पदों को भरा जाएगा।
  • 864 पद सेंट्रल हेल्थ सर्विस में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के लिए हैं।
  • रेलवे में असिस्टेंट डिविजनल मेडिकल ऑफिसर के 450 पद भरे जाएंगे।
  • NDMS में 14 पद और दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल में 30 पदों पर भर्ती की जाएगी।

कितनी है फीस

आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये रखा गया है। वहीं एससी, एसटी, पीएच और सभी महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई चालान के माध्यम से किया जा सकता है।