तेजी से बढ़ रही नॉन-कम्युनिकेबल डिजीज को रोकेगा सेहत मिशन

नई दिल्ली, 12 मई 2026। देश में तेजी से बढ़ रही नॉन-कम्युनिकेबल डिजीज को रोकने के लिए केन्द्र की मोदी सरकार ने सेहत मिशन लांच किया है। 11 मई 2026 को नई दिल्ली के पूसा भवन में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नडडा और केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मिशन का औपचारिक शुभारंभ किया।

यह ICAR-ICMR की साझेदारी से प्रारंभ हेल्दी फूड, हेल्दी फार्म और हेल्दी इंडिया का नया महत्वपूर्ण मिशन है। यह तेजी से बढ़ रही नॉन-कम्युनिकेबल डिजीज, जैसे डायबिटीज, हाइपरटेंशन और कैंसर, दोनों चुनौतियों से निपटने में बड़ी भूमिका निभाएगा।

सेहत यानी Science Excellence for Health through Agricultural Transformation। यह ICAR और ICMR का संयुक्त राष्ट्रीय मिशन है, जिसका उद्देश्य खेती को बेहतर पोषण, रोग-निवारण, किसान कल्याण और वैज्ञानिक नीति-निर्माण से जोड़ना है। मिशन के अपेक्षित प्रभावों में पोषण गुणवत्ता में सुधार, छिपी भूख और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी में कमी, गैर-संचारी रोगों की रोकथाम, किसान स्वास्थ्य-सुरक्षा, टिकाऊ खाद्य प्रणाली और विज्ञान-आधारित नीति समर्थन शामिल हैं।

इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, ICMR के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल और ICAR के महानिदेशक डॉ. एम.एल. जाट भी उपस्थित रहे।