प्रतापगढ़, 8 जून 2026। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में पुलिस ने एक बड़ा ड्रग तस्कर गिरोह पकड़ा है। गिरोह के पास से एक करोड़ रुपये की कीमत का ड्रग बरामद किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार ने मीडिया को इस संबंध में जानकारी दी।
प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया कि थाना आसपुर देवसरा पुलिस एवं स्पेशल टीम की संयुक्त कार्यवाही में 202.31 ग्राम अवैध एम.डी. जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 01 करोड़ रूपये है, नशीला पदार्थ बरामद किया गया है। 05 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार व 01 चार पहिया अटिर्गा कार, एक बिना नम्बर प्लेट मोटरसाइकिल बरामद की गयी है।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पयर्वेक्षण में थाना प्रभारी आसपुर देवसरा राकेश चौरसिया एवं जनपद की स्पेशल टीम प्रभारी विजेन्द्र सिंह मय हमराह को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
07/08 जून 2026 की रात्रि में सैफाबाद-मुरैनी मार्ग पर संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की वाहन चेकिंग के दौरान एक अटिर्गा कार संख्या यूपी 50 बीपी 7575 तथा एक बिना नम्बर प्लेट की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी के दौरान अभियुक्तों एवं उनके वाहनों से कुल 202.31 ग्राम अवैध एम.डी. बरामद की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सूरज दुबे उर्फ दीपेश पुत्र अनन्त प्रसाद दुबे निवासी लच्छीपट्टी थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर, आनन्द मिश्रा पुत्र तीरथ राज मिश्रा निवासी सौराई थाना आसपुर देवसरा, दिव्यांशु दूबे उर्फ गब्बर पुत्र संजय दूबे निवासी लच्छीपट्टी थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर, आलोक शुक्ला पुत्र अशोक शुक्ला निवासी औंगापुर थाना आसपुर देवसरा तथा मंजीत मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा निवासी लखनीपुर थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बरामद एम.डी. नशीले पदार्थ को बिक्री हेतु ले जाना स्वीकार किया गया। बरामद मादक पदार्थ की कुल मात्रा 202.31 ग्राम पाई गई, जो वाणिज्यिक श्रेणी के अंतर्गत आती है। घटना में प्रयुक्त अटिर्गा कार एवं मोटरसाइकिल को कब्जे पुलिस में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
हरियाणा तक फैला है नेटवर्क
इस संबंध में थाना आसपुर देवसरा पर मु0अ0सं0 147/2026, धारा 22(सी) एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार न्यायालय भेजा गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अभियुक्तों से पूछताछ के क्रम में यह बात प्रकाश में आयी है कि अभियुक्त आनन्द मिश्रा व मंजीत मिश्रा अपने अन्य साथी कुशु मिश्रा व छोटू मिश्रा के साथ एमडी का कारोबार कर रहे हैं। कुशु मिश्रा व छोटू मिश्रा का पूर्व में भी लम्बा अपराधिक इतिहास रहा है। कुशु मिश्रा उपरोक्त का बड़ा भाई लवी मिश्रा को पूर्व में ही एमडी के बड़े कारोबार में संलिप्तता के कारण हरियाणा पुलिस व दिल्ली पुलिस द्वारा जेल भेजने की कार्यवाही की जा चुकी है। घटना में संलिप्त अन्य अपराधियों का भी लम्बा अपराधिक इतिहास रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
- सूरज दुबे उर्फ दीपेश पुत्र अनन्त प्रसाद दुबे निवासी लच्छीपट्टी थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर
- आनन्द मिश्रा पुत्र तीरथ राज मिश्रा निवासी सौराई थाना आसपुर देवसरा
- दिव्यांशु दूबे उर्फ गब्बर पुत्र संजय दूबे निवासी लच्छीपट्टी थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर
- आलोक शुक्ला पुत्र अशोक शुक्ला निवासी औंगापुर थाना आसपुर देवसरा
- मंजीत मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा निवासी लखनीपुर थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम
स्पेशल टीम प्रभारी उप निरीक्षक विजेन्द्र सिंह मय हमराह हेड कांस्टेबल भानु प्रताप सिंह, कांस्टेबल मुकेश कुमार पटेल, कांस्टेबल माधवेश राय, कांस्टेबल पियूष यादव व कांस्टेबल आनन्द यादव।
थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया मय हमराह चौकी प्रभारी सैफाबाद योगेन्द्र सिंह, कांस्टेबल प्रतीक यादव, कांस्टेबल नरेन्द्रराम, कांस्टेबल रामप्रकाश यादव, शिवम यादव चालक, सुनील कुमार सिंह थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।
