सुल्तानपुर में निकली स्वच्छ गांव सुरक्षित जलवायु रैली

गौरा (प्रतापगढ़), 9 जून 2026। गांव को पालीथीन मुक्त बनाने, सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने को लेकर विकास खंड गौरा के सुल्तानपुर में स्वच्छ गांव सुरक्षित जलवायु नारे के साथ रैली निकाली गयी। यह आयोजन पंचायत राज विभाग प्रतापगढ़़ के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इसका उददेश्य लोगों को पालीथीन से होने वाली बीमारियों और उसके दुष्प्रभाव को जानकारी देना और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने को लेकर जागरूक रहा।

रैली का आयोजन न्याय पंचायत स्तर के सफाईकर्मियों ने किया। संयोजन ब्लाक अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव और खंड प्रेरक मानिक चंद ने किया। रैली में प्रमुख रुप से हरिकेश कुमार यादव, गोपी चंद्र, बाबूलाल, श्रीनाथ, जगदीश कुमार सरोज, विद्या देवी, कमलेश कुमार पटेल, शमसेर बहादुर, बजरंग बहादुर, मोहर्रम अली, शिव कुमार, अमर नाथ, कृष्ण कुमार यादव समेत अन्य लोग शामिल रहे। सुल्तानपुर में ग्राम प्रधान के पति मनोज यादव ने रैली में शामिल प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

राज्य शासन के निर्देश पर पंचायत राज विभाग द्वारा न्याय पंचायत स्तर पर प्रमुख बाजारों में स्वच्छ गांव सुरक्षित जलवायु के नारे के साथ जन जागरूकता रैली निकाली जा रही है।