यूपी

सीओ नमिता सिंह ने पूरा किया सेवा काल, विदाई समारोह में हुई प्रसंशा

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जुलाई 1, 2026
1 min read • 1.2k views
सीओ नमिता सिंह ने पूरा किया सेवा काल, विदाई समारोह में हुई प्रसंशा

प्रतापगढ़, 1 जुलाई 2026। 30 जून 2026 को पुलिस कार्यालय, प्रतापगढ़ में क्षेत्राधिकारी श्रीमती नमिता सिंह के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह/प्रतिमा भेंट कर उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाकाल के लिए शुभकामनाएं दी।

समारोह में अधिकारियों ने श्रीमती नमिता सिंह के सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण, प्रशासनिक कार्यों के कुशल संचालन तथा पुलिस-जन सहयोग को सुदृढ़ बनाने में उनका योगदान उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायी रहा। उनके समर्पित कार्यों ने विभाग की कार्यसंस्कृति, कार्यक्षमता एवं जनविश्वास को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा से सेवानिवृत्ति केवल शासकीय दायित्वों का समापन है, जबकि समाज एवं राष्ट्र के प्रति सेवा का भाव जीवनपर्यन्त बना रहता है। उन्होंने श्रीमती नमिता सिंह के उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त करते हुए उनके दीर्घायु एवं समृद्ध जीवन की कामना की।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रानीगंज प्रशान्त राज, क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा, क्षेत्राधिकारी लालगंज राजीव द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी, क्षेत्राधिकारी कुण्डा शिव नारायण वैस, संयुक्त मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर श्रीमती अनुष्का शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक राजीव कुमार राय सहित अन्य राजपत्रित अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सेवानिवृत्त क्षेत्राधिकारी श्रीमती नमिता सिंह को शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध जीवन की कामना की।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।