छत्तीसगढ़

कांग्रेस विधायक कवासी लखमा के बेटे हरीश के घर ईडी की छापेमारी

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On दिसम्बर 28, 2024
1 min read • 1.2k views
कांग्रेस विधायक कवासी लखमा के बेटे हरीश के घर ईडी की छापेमारी

रायपुर, 28 दिसंबर 2024 । कांग्रेस विधायक कवासी लखमा के बेटे हरीश लखमा के घर 28 दिसंबर 2024 को ईडी ने छापेमारी की। हरीश मौजूदा समय में सुकमा जिला पंचायत के अध्यक्ष हैं। हरीश के साथ ईडी ने सुकमा नगर पालिका के अध्यक्ष राजू साहू के घर भी छापेमारी की है।

बता दें कवासी लखमा बस्तर के कोंटा विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक हैं। 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में कवासी लखमा को कांग्रेस ने बस्तर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था।

सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ईडी अधिकारियों की टीम 28 दिसंबर को सुबह ही पहुंच गयी और दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। सुरक्षा को देखते हुए भारी संख्या में सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है।

छापेमारी का कोई स्पष्ट कारण का पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि मामला मनी लॉन्ड्रिंग या भ्रष्टाचार से जुड़ा हो सकता है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार में कवासी लखमा आबकारी मंत्री रह चुके हैं।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।