रायपुर, 10 अक्टूबर 2026। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त भोपाल, शिखर शर्मा छत्तीसगढ़ में तीन दिन दौरे पर हे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के श्रम मंत्री लखन लाल साहू से सौजन्य भेंट की। साथ ही धमतरी और बिलासपुर में आयोजित प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए।
शिखर शर्मा ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। इसके साथ ही नियोक्ताओं एंव कर्मचाारियों को नवीन योजनाओं यथा विश्वास (एमिनिस्टी स्कीम), प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना, कर्मचारी नामांकन योजना (इईसी) 2025, के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
श्री शर्मा ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, द्वारा संगठित एंव संगठित क्षेत्र के मजूदरों/कर्मचारियों जो संगठन के अंशदाता है या बन सकते हैं उन सभी को संबोधित करते हुए अधिनियम में आये नवीनतम बदलावों के संबंध में जानकारी दी। जिसके द्वारा 17.09.2026 से भविष्य निधि अंशदान कटौती हेतु न्यूनतम वेतन की सीमा रूपये 15000/- से 25000/- कर दी गयी है।
श्रम मंत्री लखन लाल देवागंन से मुलाकात में उन्होंने संगठन में आये नवीन परिवर्तनों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर का प्रशासनिक निरीक्षण भी किया। यहां शिखर शर्मा, ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना, तत्पर पोर्टल 2.0, प्रयास के विषय में विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर के प्रभारी अधिकारी जयवदन इंगले, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-1, दासरथी नाग, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-2 गौरव डोगरा, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-2, उपस्थित थे।
क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर में राजभाषा पखवाड़़ा समापन समारोह कार्यक्रम भी शिखर शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस मौके पर पखवाड़े के दौरान आयोजित की गई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को उनके द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में 6,155 कर्मचारी ईपीएफ के दायरे में लाये गए, 6600 प्रक्रिया में
