गौरा (प्रतापगढ़), 31 जुलाई 2026। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गौरा में एक्स-रे की सुविधा शुरू हो गयी है। यहां एक्स-रे टेक्नीशियन के अभाव में पिछले करीब डेढ़ वर्ष से मरीजों को एक्स-रे के लिए दूसरे अस्तपाल या फिर प्राइवेट अस्पताल में जाना पड़ रहा था।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक डॉ एके सिंह एक्स-रे टेक्नीशियन को तैनात किये जाने को लेकर उच्चाधिकारियों से लंबे समय से मांग करते आ रहे थे। उनका प्रयास रंग लाया और यहां एक्स-रे टेक्नीशियन के रुप में आशीष पटेल की नियुक्ति हो गई है।
अधीक्षक ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे टेक्निशियन आशीष पटेल की नियुक्ति हो गई है। एक्स-रे मशीन काफी पहले आ चुकी थी लेकिन टेक्निशियन ना होने के कारण या सुविधा चालू नहीं हो पा रही थी। अब एक्सरे टेक्नीशियन आ गया है और एक्स-रे की सुविधा चालू हो गई है।
