प्रतापगढ़, 14 अगस्त 2026। देश की आन बान शान और राष्ट्र का गौरव का प्रतीक आजादी महोत्सव को उपलक्ष में भव्य तिरंगा यात्रा तुलसी सदन हादीहाल प्रतापगढ़ से चौक घंटाघर, श्री राम चौराहा होते हुए कम्पनी बाग पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता सम्पन्न हुआ।
तिरंगा यात्रा में उपस्थित राष्ट्र भक्तों ने भारी हर्षोल्लास के साथ तिरंगा फहराते हुए राष्ट्रीय गीत ध्वनि के साथ भारत माता की जय वंदेमातरम के गगन भेदी नारों से गुंजायमान करते हुए कम्पनी बाग पहुंच कर भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री रहे प्रो. शिवाकांत ओझा, पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा, पूर्व सांसद एवं पिछड़ा मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री संगम लाल गुप्ता, प्रतिभा कुशवाहा ने आजादी महोत्सव पर्व के महात्म्य पर अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए आजादी पर्व मनाया गया।
कार्यक्रम के सहभागिता में रहे सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, नगर पालिकाध्यक्षा के प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह, पूर्व प्रमुख पूर्णांशु श्यामू ओझा, भाजपा जिला महामंत्री राजेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष पवन गौतम, भाजपा नेता नागेश प्रताप सिंह छोटे सरकार, गिरधारी सिंह, राज्य सभा सांसद अमरपाल मौर्य के प्रतिनिधि राय साहब सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह, भाजपा नेता आशुतोष त्रिपाठी, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय,भाजपा किसान मोर्चा जिला संरक्षक एवं भाजपा नेता दिनेश दूबे, जिला महामंत्री में रहे रमेश बहादुर सिंह, पवन वर्मा, जिला उपाध्यक्ष में दिलीप पांडेय, पंकज मिश्रा, कोषाध्यक्ष दुर्गेश तिवारी, मण्डल अध्यक्ष में छेदी लाल पटेल, रमेश पांडेय, सह मीडिया प्रभारी पंकज श्रीवास्तव, सुभाष पाण्डेय, राजन मिश्रा, शेष नाथ वर्मा, अश्वनी पाण्डेय, पवन मिश्रा, रत्नेश शुक्ला, भाजपा नेत्री रमा मिश्रा सहित मातृ शक्तियों की गरिमामई उपस्थिति रही।
