Join US

चंदा चोरी मामले को लेकर देश भर में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

नई दिल्ली, 19 अगस्त 2026। कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस बैठक में लिए गए फैसलों से यह साफ हो गया कि कांग्रेस ने मिशन 2029 की तैयारी का खाका तैयार कर लिया है। बैठक में श्रीमती सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी मुख्य रूप से मौजूद रहे 

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि बैठक में फैसला लिया गया है कि  देश के करीब 800 शहरों में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम होगा और नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी कई शहरों के कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने चारों मुख्यमंत्रियों से कहा है कि उनके राज्यों में शिक्षा और परीक्षा प्रणाली में क्या सुधार होने चाहिए, इस बारे में मुख्यमंत्री एक महीने में रिपोर्ट दें ।

राम मंदिर में ‘चढ़ावा चोरी’ के मामले में कांग्रेस पार्टी देश के सभी राज्यों में प्रदर्शन करेगी।

चीन और अमेरिका के मुद्दे पर CWC ने गहरी चिंता व्यक्त की है, क्योंकि PM मोदी द्वारा चीन को क्लीनचिट देने की वजह से लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में गंभीर मसला सामने आया है।

हल्द्वानी में BJP के लोगों ने जिस तरह खरगे जी के भाषण मंच का शुद्धिकरण किया, वह पाप है और संविधान के खिलाफ है। इसके लिए नरेंद्र मोदी को माफी मांगनी चाहिए ।

परिसीमन को लेकर कांग्रेस पार्टी की राय है कि मौजूदा लोकसभा की संख्या 543 है और हम अगले 25 साल तक संख्या इतनी ही रखने के पक्ष में हैं। साथ ही, हम इसी संख्या पर महिला आरक्षण लागू करने की मांग रखते हैं।