प्रतापगढ़, 1 सितंबर 2026। यक्ष युधिष्ठिर संवाद स्थल के रूप में मशहूर अजगरा एक बार फिर सुर्खियों में है। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में स्थित इस स्थान को लेकर पौराणिक कथा है कि महाभारत काल में जब पांडव अज्ञातवास में थे, उस समय यहीं पर यक्ष ने धर्मराज युधिष्ठिर से प्रश्न किया था।
यक्ष द्वारा किए गए प्रश्न को आज भी यक्ष प्रश्न के रूप में याद करते हैं। यक्ष प्रश्न इस बात का द्योतक है एक अच्छा प्रश्न कितना मूल्यवान और प्रभावशाली होता है।
प्रश्न अच्छा होना जरूरी है, इस थीम पर प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय के मार्गदर्शन में आज का यक्ष प्रतियोगिता आयोजित है। प्रतियोगिता पूरी तरह आनलाइन मोड में है।
इसकी वेबसाइट लांच कर दी गई है। 15 सितंबर 2026 तक प्रश्न लिए जाएंगे। 16 सितंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे ।
अजगरा अब ऑनलाइन है।
‘आज का यक्ष’ प्रतियोगिता के लिए प्रश्न आमंत्रित हैं।
भाग लेना बेहद आसान है:
1. वेबसाइट पर जाएँ l
2. SUBMIT YAKSH QUESTION पर क्लिक करें l
3. अपना प्रश्न लिखें और सबमिट करें l
हर दिन चुना जाएगा Best Question of the Day, और सर्वश्रेष्ठ प्रश्नों में से चुना जाएगा Yaksh Question of 2026।
विजेता प्रश्नकर्ता को मिलेगा ‘अजगरा यक्ष सम्मान’ और ₹1 लाख की पुरस्कार राशि!
